फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलते ट्रक के अगले पहिये निकले, एक कार से टकराया, दूसरा ऑटो से और फिर जो हुआ... देखें भयावह तस्वीरें

Thu, 19 Apr 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Apr 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
truck met with an accident in ring road
एक्सीडेंट

मानकनगर इलाके में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक का एक्सल टूटने से अगले पहिये निकल गए। बेकाबू ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा और उसमें आग लग गई। एक पहिये ने डिवाइडर पार करके एक कार को टक्कर मारी और दूसरे पहिये ने पीछे से आ रहे ऑटो को चपेट में लिया।

truck met with an accident in ring road
एक्सीडेंट
कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक से ऊंची लपटें उठने लगीं। ट्रक में सवार लोगों के जिंदा जलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले ट्रक स्वाहा हो गया। हादसे में ऑटो सवार एक बुजुर्ग घायल हुआ है। इंस्पेक्टर संतोष कुशवाहा के मुताबिक, दस टायरों वाला ट्रक रात करीब नौ बजे बुद्धेश्वर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा था। ओवरब्रिज से पहले सीएमएस के सामने अचानक एक्सल टूटने से ट्रक के दोनों अगले पहले निकल गए और अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसके साथ उसमें आग लग गई।
truck met with an accident in ring road
एक्सीडेंट

ट्रक से निकला दाहिना पहिया तेजरफ्तार के चलते डिवाइडर पार करके सड़क के दूसरी तरफ बाराबिरवा चौराहा की तरफ से आ रही कार से जा टकराया। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। बाएं पहिये ने पीछे से आ रहे ऑटो को चपेट में लिया। आटो अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया। उसमें सवार पारा के चंद्रोदयनगर निवासी बुजुर्ग इंदल राणा घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को कॉल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
truck met with an accident in ring road
एक्सीडेंट

इस बीच ट्रक से ऊंची लपटें उठने लगीं। कुछ लोगों ने ट्रक में सवार दो-तीन लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका जताई। इससे हड़कंप मच गया। आलमबाग फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल दस्ते ने आग बुझाई। ट्रक की गहन छानबीन की गई। पता चला कि हादसा होते ही चालक व क्लीनर ट्रक से कूद गए थे। 

विज्ञापन
truck met with an accident in ring road
एक्सीडेंट

हादसे का शिकार बनी कार में सवार राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक निवासी अभिषेक ने बताया कि वह गोमतीनगर से बाराबिरवां चौराहा होकर घर लौट रहे थे। ओवरब्रिज पार करते ही अचानक ट्रक का पहिया तेजरफ्तार से उनकी कार से टकराया। ब्रेक लगाने से पहले कार के परखच्चे उड़ गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed