{"_id":"61c2c123179e1820551e3027","slug":"trader-committed-suicide-after-killed-his-wife-in-lucknow-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: कमरे के अंदर का नजारा देखकर सहमे सब, खून से लथपथ पड़े थे पति-पत्नी के शव, सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: कमरे के अंदर का नजारा देखकर सहमे सब, खून से लथपथ पड़े थे पति-पत्नी के शव, सामने आया चौंकाने वाला सच
Wed, 22 Dec 2021 11:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर के मानस विहार में किराए पर रहने वाले बेकरी दुकानदार राजेश बलेचा (39) ने अपनी पत्नी श्वेता बलेचा (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। अचानक घर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजनों कमरे की तरफ भागे लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शुरूआती पड़ताल में पारिवारिक कलह में हत्या व खुदकुशी की बात सामने आई है। वहीं जिस पिस्तौल से गोली चली है। उसके लाइसेंसी न होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर डॉ. रामफल के मुताबिक बेकरी कारोबारी चंद्रमल बलेचा मानस विहार में किराए पर रहते हैं। परिवार में दो बेटे राजेश व तरूण है। राजेश की शादी श्वेता से करीब 10 साल पहले हुई थी।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे तरूण ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई राजेश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई है। दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खून लथपथ फर्श पर पड़े थे दोनों के शव
पुलिस के मुताबिक दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर सभी सहम गए। फर्श पर श्वेता व राजेश के शव खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस के मुताबिक, शव को देखने केबाद लगा कि राजेश ने पहले पत्नी श्वेता को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। श्वेता को सामने से गोली लगी थी। वहीं राजेश के कनपटी पर गोली के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि किसकी मौत पहले हुई है।

लखनऊ में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पिता व भाई बेसुध हो गिरे
पुलिस की टीम पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा। जैसे ही दरवाजा खुला तो राजेश व श्वेता का खून से लथपथ शव सामने दिखा। बेटे व बहू का शव देखकर चंद्रमल बलेचा बेसुध होकर गिर गये। वहीं राजेश का छोटा भाई तरूण भी बदहवास हो गया। पुलिस के मुताबिक कई बार कार्रवाई के दौरान ही वह बेसुध होकर गिर जा रहा था। दोनों के आंख से लगातार आंसू गिर रहे थे। यही हाल अन्य परिजनों का था।

व्यापारी ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
अवैध पिस्तौल से गोली मारी गई
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर डॉ. रामफल के मुताबिक दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। कमरे में राजेश केशव के पास एक .32 बोर का पिस्तौल मिला है। पिस्तौल का लाइसेंस परिवारीजनों से मांगा गया तो देने में असमर्थता जताई। वहीं पिस्तौल राजेश के पास कहां से इसके बारे में भी बताने में असमर्थ रहे। पुलिस अवैध पिस्तौल के बारे में जानकारी जुटा रही है कि इसे किसने राजेश को दिया था। राजेश ने अगर इसे खरीदा तो कब और किससे? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस खंगाल रही है।