{"_id":"5ab60fa74f1c1b8e778b75e6","slug":"tips-for-hair-care-in-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, गर्मी में बालों को डैमेज होने से बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, गर्मी में बालों को डैमेज होने से बचाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
hair care
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च बीतते-बीतते सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। मौसम में बदलाव का असर हमारे शरीर पर भी तेजी से पड़ता है, फिर चाहे वो हमारी स्किन हो या बाल। आमतौर पर हम बालों की देखभाल को लेकर काफी अनदेखी करते हैं, जो सही नहीं है। गर्मी में बालों को भी चाहिए खास ट्रीटमेंट। लखनऊ के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रियांशु गुप्ता ने इस मौसम में बालों की देखभाल के लिए दिए कुछ आसान से टिप्स।
hair care
- फोटो : amar ujala
बालों को ढंक कर रखें
जब भी आप घर से बाहर निकलें, खासकर तेज धूप में तो बालों को जरूर किसी स्कार्फ से ढंक लें। इससे बालों पर पड़ने वाली सूरज की तेज किरणों से बचाव तो होगा ही, धूल भी बालों में नहीं चिपकेगी। अगर हेलमेट लगाते हैं तो भी पहले कॉटन के कपड़े से बाल को ढंक लें क्योंकि हेलमेट में मौजूद सिंथेटिक बहुत नुकसानदाक है। बाल ढंके रहेंगे तो डैमेज कम होगा।

शैंपू ज्यादा न करें
लगातार शैंपू करने से बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जिससे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। इसलिए एक या दो दिन का गैप देकर ही शैंपू करें। यदि स्वीमिंग पूल या फिर समुद्र किनारे नहाते समय बाल भीगते हैं तो फिर बालों को अपने घर के पानी से जरूर शॉवर दें।

डैंड्रफ के लिए नींबू है सही
गर्मियों में पसीना सर की स्कैल्प (सतह) पर चिपक जाता है, जिससे रूसी हो जाी है। इससे स्कैल्प पर इंन्फेक्शन भी हो जाता है। रूसी दूर करने के लिए नींबू का रस बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं और फिर करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें। पर ध्यान रखें सप्ताह में दो बार से अधिक इसका प्रयोग न करें नहीं तो बाल ड्राई भी हो सकते हैं।

कंडीश्नर है जरूरी
एपल विनेगर की कुछ बूंदें पानी में मिलाएं। शैंपू करने के बाद इस घोल से बालों को धुल लें। ये एक बेहतर कंडीशनर हैं। इसके अलावा गर्मी में बालों में दही भी लगाकर कंडीशन कर सकती हैं। इससे बालों में चमक तो आएगी है, बाल काले भी होंगे। स्किन स्पेशलिस्ट कहते हैं कि कंडीशनर करने से बालों के ऊपर कोटिंग हो जाती है, जिससे बाल सॉफ्ट बने रहते हैं।