{"_id":"d871fe3fde54a2d6d9ef7ba7fe97ccfb","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
Tue, 16 Jun 2015 11:25 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड पर रविवार देर रात बीमार बुजुर्ग को केजीएमयू ले जा रही वैन चालक के झपकी आने से सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बीमार बुजुर्ग के साथ उसकी पत्नी और एक रिश्तेदार की मौत हो गई। पौत्र समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने वैन काटकर घायलों को अस्पताल भेजा। घटना से दो घंटे हाइवे जाम रहा।
ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
2 of 5
एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि लखीमपुर खीरी के गांव रमुआपुर सत्ती निवासी विद्या प्रकाश वर्मा (65) को रविवार रात डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर किया था। घरवाले उन्हें वैन से लखनऊ ले जा रहे थे। पिछली सीट पर लेटे विद्या प्रकाश के पास पत्नी कमला देवी (62), पौत्र सूरज वर्मा व रिश्तेदार बबलू वर्मा बैठा था। चालक गुड्डू के बगल वाली सीट पर गांव काला आम निवासी अमित वर्मा (30) सवार था।
ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
3 of 5
वैन रात 2:15 बजे हाइवे पर गांव देवरी रुखारा रेलवे क्रॉसिंग मोड़ पर पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई। तेज रफ्तार वैन सड़क पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
पुलिस को सूचना दी। वैन काटकर घायलों को निकाला। घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने विद्या प्रकाश,कमला और अमित वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
4 of 5
घायलों से मिले मोबाइल फोन से उनके घरवालों को हादसे की सूचना देने के साथ सभी की पहचान की गई। पता चला कि अमित वर्मा बीए द्वितीय वर्ष का छात्र होने के साथ एक स्कूल में पढ़ाता भी था। वहीं, चालक गुड्डू मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
ड्राइवर को आई नींद और सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा
5 of 5
हादसे से हाइवे पर सीतापुर से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से मलबा हटाकर यातायात शुरू कराया। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर निवासी ट्रक चालक सुखचैन सिंह व हेल्पर विक्की को हिरासत में लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।