{"_id":"cb3bc0945daf84918198dd2aaf2286b1","slug":"three-children-died-by-sinking-in-a-hole","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत
Mon, 13 Jul 2015 02:46 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीकेटी इलाके के गांव बन्नौर में ईंट पथाई के लिए किया गया खनन तीन मासूमों के लिए काल बन गया। खोदाई से बने गड्ढे में नहाने के इरादे से उतरे गांव के अंसित यादव (10),उसका चचेरे भाई राज (10) और हिमांशु शर्मा (12)दलदल में फंसकर डूब गए। बच्चों का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने काफी देर मशक्कत करके उन्हें निकाला और निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे से गांव में मातम छा गया।
गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत
2 of 5
एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि तीनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने निकले थे। पता चला है कि बच्चों ने कुछ दूर पर गहरे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में नहाने का इरादा बनाया था। अंसित,राज और हिमांशु ने पानी में छलांग लगाई। काफी देर तक उनके न निकलने पर अन्य बच्चे घबरा गए। उनकी चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े। गहरे गड्ढे में दलदल में फंसे तीनों बच्चों को किसी तरह निकाला गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। अंसित और राज यादव इंदौरा बाग में आदर्श शिक्षा समिति नामक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ते धे। हिमांशु भी उसी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।
गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत
3 of 5
तीनों बच्चों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के साथ मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। तहसीलदार चंद्रप्रकाश पाठक ने कहा कि ऐसे मामले में आपदा निधि से आर्थिक सहायता का प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत
4 of 5
हादसे का शिकार बने बच्चों के शव के पास विलाप कर रहे परिवारीजन मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से पोस्टमॉर्टम न कराने की मांग कर रहे थे। पंचनामा भरकर कागजी खानापूरी का दबाव बनाने लगे। अफसरों ने उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए समझाया। तीन घंटे जद्दोजहद के बाद बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत
5 of 5
बीकेटी क्षेत्र के तहसीलदार चंद्रप्रकाश पाठक ने बताया कि भूखनन से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। भट्ठा संचालक के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।