फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे: इनका हर दिन वैलेंटाइन के नाम, कोई गुलाबी नगरी तो कोई चेन्नई के बीच पर मना रहा ये खास दिन

Sun, 14 Feb 2021 12:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
This is how couple of lucknow celebrationg valentine day.
- फोटो : amar ujala

यूं तो हर दिन वैलेंटाइन के नाम होना चाहिए और होता भी है, ऐसा शहर के युवा मानते भी हैं। लेकिन, वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी का इंतजार कुछ खास होता है। इस दिन का इंतजार न सिर्फ युवाओं को होता है बल्कि हर उस व्यक्ति को होता है, जो वैलेंटाइन का महत्व समझते हैं। वे इस दिन को यादगार बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं। हमने शहर के कुछ ऐसे जोड़ों से बात की जो इस खास दिन को कभी न भूलने वाला बनाने चाहते हैं। आइए जानते हैं कि मोहब्बत-ए-इजहार के बाद शादी के बंधन में बंधे जोड़ों ने वेलेंटाइन डे की क्या-क्या तैयारियां की हैं।

This is how couple of lucknow celebrationg valentine day.
गुरमीत व सुमित - फोटो : amar ujala

दस साल में पहली बार, वो भी वैलेंटाइन वीक मना रहे
सुमित कौर नौकरी की वजह से दिल्ली में हैं, पति गुरमीत सिंह लखनऊ में। हाल ही में शादी हुई है। सुमित कहती हैं कि हम लोग पिछले 10 साल से रिलेशन में हैं, लेकिन कभी वैलेंटाइन डे नहीं मनाया। शादी के बाद यह पहला मौका है कि गुरमीत मुझे लगातार सरप्राइज दे रहे हैं। रोज डे, प्रपोज डे हम सब मना रहे हैं। उम्मीद है कि आज वे या तो खुद आएंगे या फिर कुछ और सरप्राइज देंगे। नहीं मिल पाए तो वर्चुअली वैलेंटाइन डे मनाएंगे।

This is how couple of lucknow celebrationg valentine day.
अनुज वर्मा व रोशनी - फोटो : amar ujala

गुलाबी नगरी में परवान चढ़ेगा प्यार
इंजीनियर अनुज वर्मा व रोशनी की शादी नवंबर 2020 में हुई थी। कोरोना की वजह से कहीं जाना नहीं हुआ। अनुज बताते हैं कि हम वैलेंटाइन वीकेंड मनाने शुक्रवार को जयपुर पहुंच गए। अनुज कहते हैं कि गुलाबी नगरी में हम अपना पहला वैलेंटाइन डे मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
This is how couple of lucknow celebrationg valentine day.
डॉ. प्रांजल अग्रवाल व काजल अग्रवाल - फोटो : amar ujala
शादी के एक साल पूरे हो रहे, खास है दिन
डॉ. प्रांजल अग्रवाल व काजल अग्रवाल कहते हैं कि ठीक एक साल पहले 14 फरवरी को हमारी शादी हुई थी। 2021 की यह फरवरी खास है हमारे लिए। सुबह की शुरुआत मंदिर में दर्शन से हुई। यह दिन घर के लोगों के लिए होगा। रात को परिवार के साथ बाहर खाना खाएंगे। कोरोना के कारण शादी के बाद घूमने जाना नहीं हुआ, इसलिए बाहर की तैयारी भी है।
विज्ञापन
This is how couple of lucknow celebrationg valentine day.
अपूर्वा और अंकुर सिंह - फोटो : amar ujala

चेन्नई के बीच पर पार्टी
अपूर्वा और अंकुर सिंह ने चेन्नई के बीच पर पार्टी का प्लान बनाया है। अपूर्वा कहती हैं कि एक दिसंबर को हमारी शादी हुई थी। अपने पहले वैलेंटाइन डे को लेकर उत्साहित हूं। हम लोग चेन्नई में हैं आजकल, इसलिए यहां बीच पर हल्के संगीत के बीच पार्टी की प्लानिंग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed