{"_id":"5df757628ebc3e87975ac34f","slug":"thieves-stolen-cash-and-jewellery-from-house-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की जेवर-नकदी की पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की जेवर-नकदी की पार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Dec 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के सरोजनीनगर में शनिवार रात चोरों ने दो बंद मकानों का ताला तोड़कर गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सरोजनीनगर के बेहसा गांव निवासी सुमन संविदा पर सचिवालय में और पति रामविलास ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
2 of 5
मकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
बेटा पवन कानपुर रोड स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) उपकेंद्र में स्विमिंग लाइफ गार्ड पद पर तैनात है। पवन के मुताबिक, मां सुमन चार दिन पहले लाल कुआं में रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में गई थी।
3 of 5
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर बाद सुमन घर लौटीं तो कमरों व अलमारियों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
पवन के मुताबिक, करीब तीन लाख रुपये के गहने और दो लाख रुपये की नकदी गायब थी। उधर, पड़ोस में उसके चाचा सत्यनारायण अमौसी एयरपोर्ट पर गो एयर लायंस की कार्गो में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
सत्यनारायण भी परिवार के साथ शनिवार शाम घर में ताला बंद शादी में चले गए। रविवार दोपहर बाद लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। 20 हजार की नकदी और करीब एक लाख रुपये के गहने चोरी चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।