{"_id":"6a8753e31185becbe50e0d1d","slug":"orai-orai-news-crime-orai-news-c-224-1-ori1005-148499-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जुआ खेल रहे नौ लोग गिरफ्तार, 1.57 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जुआ खेल रहे नौ लोग गिरफ्तार, 1.57 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
फोटो - 09 पुलिस गिरफ्त में आरोपी जुआरी। पुलिस
कदौरा। पुलिस ने पंडौरा गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर छापा मारकर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पंडौरा गांव के बाहर शिवमोहन दीक्षित के ट्यूबवेल पर कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नौ लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मझगवां निवासी नाजिर बेग, हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के कस्बा नौ निवासी शेखर सिंह, कुरारा के वार्ड नंबर आठ निवासी प्रशांत सिंह, कुबेर शर्मा, उमेश गुप्ता, कुरारा के वार्ड नंबर दस निवासी अशोक कुमार, कुरारा के कलारी मोहल्ला निवासी प्रत्यय शुक्ला, व वार्ड नंबर दस निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,57,500 रुपये की मालफड़, 7,500 रुपये जमातलाशी, ताश की चार गड्डियां, नौ मोबाइल फोन और एक पावर बैंक बरामद किया। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। (संवाद)