फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man dies in head-on collision between two bikes

Mirzapur News: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in head-on collision between two bikes
मीरगंज--सड़क दुर्घटना में मृत विकास गौड़ की फाइल फोटो। परिजन
मीरगंज। मुंगराबादशाहपुर-जंघई मार्ग पर सेमरी गांव के पास बुधवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में विकास गौड़ (35) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह शव घर ले जाया गया। मोलनापुर गांव निवासी विकास गौड़ (35) बुधवार की शाम को लगभग 6 बजे मुंगराबादशाहपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। वे जैसे ही सेमरी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में विकास घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक सवार हादसे के बाद भाग गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन विकास को मछलीशहर ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां भी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही विकास की मौत हो गई। विकास शादी-विवाह में साउंड सिस्टम बजाने का काम करते थे। पति की मौत की सूचना से पत्नी बबिता और चार साल की बेटी बेटू बेसूध हैं। थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। भागे बाइक सवार की तलाश हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed