{"_id":"6a87416d9b5eeaeeae08ab7c","slug":"aadesh-shankhdhar-arrested-in-connection-with-bajrang-dal-leaders-death-station-house-officer-sho-removedaadesh-shankhdhar-arrested-in-connection-with-bajrang-dal-leaders-death-station-house-officer-sho-removed-rampur-news-c-282-1-smbd1027-178294-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बजरंग दल के नेता की मौत के मामले में हिंदू संगठन जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, कोतवाल हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बजरंग दल के नेता की मौत के मामले में हिंदू संगठन जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, कोतवाल हटाए
Fri, 21 Aug 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
मिलक (रामपुर)। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सूरज पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के आरोपी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं की मांग पर कोतवाल मनीराम सिंह को भी हटा दिया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बजरंग दल नेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
क्षेत्र के लखीमपुर विष्णु गांव में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सूरज पटेल का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद परिजनों के साथ ही कार्यकर्ताओं में गुस्सा कायम हो गया था। बुधवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
वहीं, सूरज की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने, रंगदारी मांगने व धमकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को सूरज पटेल का शव गांव लाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में कई थानों का पुलिस बल गांव में तैनात रहा।
वहीं, मामले में कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मिलक कोतवाल मनीराम सिंह को हटा दिया गया। उनके स्थान पर शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी संजय कुमार को मिलक कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले आरोपी की गिरफ्तारी और कोतवाल पर कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही कोतवाली के सामने लोगों ने नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया।
इसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बिलासपुर रोड स्थित बिजलीघर के सामने एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ ट्रैफिक राजवीर सिंह परिहार और बिलासपुर सीओ हर्षिता सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
0000
पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
मिलक। शव गांव पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, मिलक सीओ प्रीतम पाल सिंह, सीओ ट्रैफिक राजवीर सिंह परिहार, बिलासपुर सीओ हर्षिता सिंह, शाहबाद सीओ के अलावा कई थानों के प्रभारी, दरोगा और पुलिसकर्मी गांव में तैनात रहे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। संवाद
00000
मुकदमे में फरार आरोपी आदेश शंखधार को गिरफ्तार कर लिया गया है और लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाल मनीराम सिंह को हटा दिया गया है। इस संबंध में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। -अनुराग सिंह, एएसपी