{"_id":"6acdf1c2e8cb8f891308c499","slug":"there-is-suspicion-that-accused-have-fled-to-nepal-in-case-of-businessman-shiva-death-in-lucknow-2026-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवा की मौत का मामला: 'जेवर चोरी, गुंडा टैक्स और धमकी भरा ऑडियो'; सीसीटीवी में कैद हैं राज; नेपाल भागे आरोपी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवा की मौत का मामला: 'जेवर चोरी, गुंडा टैक्स और धमकी भरा ऑडियो'; सीसीटीवी में कैद हैं राज; नेपाल भागे आरोपी!
Tue, 13 Oct 2026 02:24 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:24 PM IST
सार
कारोबारी शिवा की मौत के मामले में आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका है। पुलिस आरोपियों के घर दबिश दे रही है। जेवर चोरी का आरोप, एक साल पहले गुंडा टैक्स मांगने और धमकी भरा ऑडियो भी सामने आया है। पुलिस तह तक जाने के लिए हर दिशा में जांच कर रही है। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज में प्रेमिका के अपार्टमेंट से गिरकर कारोबारी शिवा की मौत के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि मामले से जुड़े कुछ आरोपी बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
Trending Videos
प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।
मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद बनाई भागने की योजना
पुलिस की टीम ने सोमवार को दुबग्गा निवासी आदिल और गढ़ी कनौरा निवासी तारिक के घर दबिश दी, लेकिन दोनों नहीं मिले। परिजनों ने भी उनके बारे में जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस को आशंका है कि दोनों बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गए हैं।जांच में सामने आया है कि शिवा की मौत के बाद संबंधित लोग मेडिकल कॉलेज से निकले थे। इसके बाद एक स्थान पर इकट्ठा हुए और लखनऊ से निकलने की योजना बनाई। पुलिस उनके संभावित ठिकानों और संपर्कों की पड़ताल कर रही है।
कारोबारी शिवा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा था
शिवा की मां रंजना ने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त 2025 की रात किसान बाजार स्थित एक कैफे में ऋषभ राय ने अपने साथियों के साथ शिवा से गाली-गलौज की थी। आरोप है कि दो दिन के भीतर एक लाख रुपये देने की मांग की गई थी। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।इस मामले में अगले दिन प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस को धमकी से संबंधित ऑडियो मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पुराने विवाद का शिवा की मौत से कोई संबंध था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवा की मां रंजना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
प्रेमिका के फ्लैट से मिली सीसीटीवी फुटेज
जांच में श्रद्धा के फ्लैट से एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें शिवा नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज की पड़ताल कर रही है, ताकि घटनाक्रम और शिवा की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मिल सके। छानबीन में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा ने शिवा पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि शिवा कर्ज में था और रुपये नहीं चुका पा रहा था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।पुलिस श्रद्धा और उसकी बहन की लोकेशन का भी पता लगा रही है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रेमिका श्रद्धा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।