फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी विभागों में खाली चार लाख पदों पर भर्ती की सरकार ने शुरू की तैयारी

Thu, 23 Nov 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 23 Nov 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
The government started the recruitment process in four lakh vacant posts
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं के साथ रोड पटरी पर व्यवसाय करने वालों को साधने के लिए अपने तरकस से कई तीर छोड़े। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े चार लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही तो, दूसरी ओर पटरी पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के लिए कहा कि सरकार उन्हें आजीविका की गारंटी देगी।

The government started the recruitment process in four lakh vacant posts
सीएम योगी आदित्यनाथ

भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव को लेकर हुई चुनावी जनसभा में योगी ने हिंदुत्व के मुद्दे को भी धार दी। कहा कि सरकार प्रयाग, काशी, अयोध्या, मथुरा आदि धार्मिक स्थलों की पहचान बढ़ाने का काम कर रही है। योगी ने अपने संबोधन में भूमाफिया पर भी सख्ती की बात कही। कहा, दिसंबर माह से एंटी भूमाफिया टीम कार्य शुरू कर देगी।

The government started the recruitment process in four lakh vacant posts
सीएम योगी आदित्यनाथ

अपने 20 मिनट के उद्बोधन में सीएम योगी का मुख्य फोकस युवाओं पर ही रहा। कहा कि प्रदेश सरकार सभी सरकारी विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती करने जा रही है। सरकार शीघ्र ही विभिन्न विभागों के लिए चार लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The government started the recruitment process in four lakh vacant posts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सभी विभागों से उनके यहां रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा गया था। योगी ने कहा कि सरकार पुलिस में भी डेढ़ लाख सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में सरकार पूरी पारदर्शिता बरतेगी। ताकि कोई प्रश्नचिह्न न लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed