जम्मू के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार चार दिनों से ढीले पड़े मौसमी तेवर जल्द ही तीखे होने के आसार है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि अगले सप्ताह से पहाड़ों से उत्तर-पछुआ बर्फीली हवा का दौर शुरू होगा, जिससे मैदानी इलाकों में सर्दी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी।
{"_id":"5a3e22aa4f1c1b74698c3743","slug":"temperature-will-go-down-after-25-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 के बाद तेवर दिखाएगी सर्दी, घर से निकलें जरा संभलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 के बाद तेवर दिखाएगी सर्दी, घर से निकलें जरा संभलकर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Dec 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
मौसम खुशनुमा होते ही पार्को में उमड़ी भीड़
- फोटो : amarujala
Trending Videos
मौसम खुशनुमा होते ही पार्को में उमड़ी भीड़
- फोटो : amarujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि आसमान साफ होने के चलते धूप की तेजी से दिन का अधिकतम पारा लगातार चढ़ रहा है। चार दिन में ही पारा 21 डिग्री से बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया। न्यूनतम पारा भी चढ़ा है, लेकिन अगले सप्ताह से पहाड़ों से आने वाली उत्तर-पछुआ बर्फीली हवा मैदानी इलाकों में ठंड के तेवर बढ़ाएंगी। कोहरे के साथ दिन भी सर्द होने लगेंगे।
मौसम खुशनुमा होते ही पार्को में उमड़ी भीड़
- फोटो : amarujala
मौसमी उठापटक के बीच दिन का अधिकतम और न्यूनतम पारा पिछले 4 दिनों से लगातार चढ़ रहा है, जो शुक्रवार को पिछले चार दिनों की अपेक्षा 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 25.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह कोहरे के साथ शुरू हुए दिन में दोपहर को धूप की तेजी इस कदर रही कि लोगों को गर्म कपड़े तक उतारने पड़े। शाम ढलने के साथ ही फिजा में गलन फिर बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खुशनुमा होते ही पार्को में उमड़ी भीड़
- फोटो : amarujala
चार दिन में यूं चढ़ा पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
22 दिसंबर 25.3 11.7
21 दिसंबर 23.7 09.6
20 दिसंबर 23.2 09.0
19 दिसंबर 21.2 07.3
तारीख अधिकतम न्यूनतम
22 दिसंबर 25.3 11.7
21 दिसंबर 23.7 09.6
20 दिसंबर 23.2 09.0
19 दिसंबर 21.2 07.3