लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए चलने वाली आईआरसीटीसी की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है जिसका संचालन पूर्ण रूप से आईआरसीटीसी करेगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है।
2 of 6
तेजस एक्सप्रेस का रैक मंगलवार को जंक्शन लाया गया
- फोटो : amar ujala
इस ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में बिजली की खपत भी कम होगी। ट्रेन-18 के बाद रेलवे सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन ट्रेन-20 दौड़ाएगा।
देश की पहली सेमी हाई स्पीड प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की यात्रा मनोरंजन से भरपूर है। ट्रेन की हर सीट के बैक साइड एक एलसीडी लगी है।
सीट में लगी एलईडी से पीछे बैठे यात्री को गाने सुनने, फिल्म देखने या गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को इयरफोन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
ट्रेन में 1,182 सीटों में एलसीडी लगी है ताकि यात्री सफर के दौरान प्रीलोडेड मूवी देख सकें, गेम्स खेल लें और गाने सुन सकें। यात्रियों को इयरफोन इसलिए दिया जाएगा ताकि अगल-बगल के यात्रियों को कोई डिस्टर्बेंस न हो।