प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की गाइडलाइन के मुताबिक प्राविधिक शिक्षकों की भर्ती होगी।
प्राविधिक शिक्षा परिषद के इस प्रस्ताव पर बुधवार को शासन ने मुहर लगा दी। जबकि अब तक डिप्लोमाधारी शिक्षकों की भर्ती की जा रही थी। प्राविधिक शिक्षा विभाग में एआईसीटीई के प्रावधानों को लागू करने से यह संभव हुआ है।
एआईसीटीई की नियमावली पॉलीटेक्निक संस्थानों पर लागू होने के बाद एमटेक और पीएचडी डिग्रीधारक ही विभागाध्यक्ष और प्रधानाचार्य बन सकेंगे।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : source
प्राविधिक शिक्षा विभाग और अन्य विभागों में अभी तक समानता नहीं थी। बता दें, वर्ष 2001 से एआईसीटीई की नियमावली लागू करने की मांग चल रही थी।
सम सेमेस्टर परीक्षा के प्रवेशपत्र आज से करें डाउनलोड
पॉलीटेक्निक की सम सेमेस्टर की परीक्षा के प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार दोपहर बाद से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को प्राविधिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जाकर लॉइन की मदद से प्रवेश पत्र का प्रिंट ले सकेंगे। प्रवेश पत्र विद्यार्थियों केे डिजी लॉकर में भी उपलब्ध होंगे। समस्या होने पर विद्यार्थी अपने संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क करें। किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उन्हें ही जिम्मेदार माना जाएगा। पॉलीटेक्निक सम सेमेस्टर परीक्षाएं 22 मई से 9 जून के बीच होगी।