{"_id":"6aedd01e050a81e7470e2301","slug":"sitapur-tractor-trolley-overturned-after-being-hit-by-a-truck-several-people-feared-dead-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: ट्रक की चपेट में आकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच की दर्दनाक मौत-17 घायल; मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: ट्रक की चपेट में आकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच की दर्दनाक मौत-17 घायल; मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार
Fri, 06 Nov 2026 07:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:17 PM IST
सार
यूपी के सीतापुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पिसावां इलाके में ट्रक की चपेट में आने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
विज्ञापन
सीतापुर में दर्दनाक हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंडन संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे परिवार के लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगांवा गांव निवासी हरिनाम के बेटे 'अभी' का मुंडन संस्कार हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव के एक धार्मिक स्थल पर संपन्न हुआ था। कार्यक्रम पूरा होने के बाद परिवार और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस बरगांवा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट के समीप हिम्मतनगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
अस्पताल में पांच को मृत घोषित किया गया
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पिसावां तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महोली भेजा गया। महोली सीएचसी के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बरगांवा निवासी काजल (10), सुशीला (50), रूबी (22), सुनीता (40) और एक अन्य महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन