स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश की स्वदेशी संकल्प रथयात्रा रविवार को राजधानी पहुंची। इस दौरान मंच कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में चीन का पुतला फूंक कर स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर रथयात्रा प्रभारी सुरेश कुमार नागर ने कहा कि जिस तरह भारत को चीन आंखें दिखा रहा है, उसके बाद अब उसे सबक सिखाना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमें चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करना होगा।
आंख दिखा रहे चीन को सबक सिखाना जरूरी, पुतला जलाकर दिखाया आक्रोश, तस्वीरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन