फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरेंद्र हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इन दो लोगों से चल रही थी तनातनी

Mon, 27 May 2019 09:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 May 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Surendra murder case Big revealing These two people were dispute
मृतक की पत्नी को सांत्वना देते हुईं स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
सांसद स्मृति ईरानी के करीबी जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड में नया मोड आ गया है। सामने आया है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को लेकर गांव के दो लोगों से नहीं बनती थी। इनमें गांव का रामनाथ गुप्ता व 2015 में बीडीसी चुना गया रामचंद्र पासी प्रमुख था। रामनाथ गुप्ता जहां अपने भाई के माध्यम से गांव के प्रधान पद पर काबिज होना चाहता था वहीं रामचंद्र भी आगामी चुनाव में ग्राम प्रधान बनने का सपना देख रहा था। बताते हैं कि स्मृति की जीत पर शुक्रवार को सुरेंद्र ने गांव में बड़ा आयोजन किया था। इस जश्न के दौरान भी उनकी बीडीसी से झड़प हो गई थी।

पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Surendra murder case Big revealing These two people were dispute
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
जामो एसएचओ राजीव सिंह ने बताया कि सुरेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र की तहरीर पर बीडीसी रामचंद्र पासी, रामनाथ गुप्ता के साथ ही गांव के ही नसीम व वसीम तथा फुरसतगंज थाने के पीढ़ी गांव निवासी अतुल सिंह ऊर्फ गोलू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। एसएचओ ने कहा कि नामजद अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

18 हिरासत में, डीजीपी बोले-24 घंटे में कर देंगे खुलासा

Surendra murder case Big revealing These two people were dispute
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की हैं। वहीं 17-18 लोगों को हिरासत में लिया है। एसटीएफ को भी लगाया गया है। डीजीपी ने कहा है कि 24 घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारा को फांसी दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगी

Surendra murder case Big revealing These two people were dispute
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
सुरेंद्र के परिवार के साथ भाजपा के 11 करोड़ सदस्यों का परिवार खड़ा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में कानून की मर्यादा में न्याय होगा। हत्यारा अगर पाताल में भी है, उसे पकड़ा जाएगा। जिसने गोली चलाई और चलवाई दोनों को फांसी दिलाने के लिए जरूरत पड़ने पर मैं खुद सर्वोच्च न्यायालय तक जाऊंगी। 23 तारीख को मुझे अमेठी प्यार से संभालने का मैसेज दिया गया था। वो मुझे आज मिल गया है।
स्मृति ईरानी, सांसद
विज्ञापन
Surendra murder case Big revealing These two people were dispute
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
गौरतलब है कि अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के करीबी जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह (57) की शनिवार रात पांच बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। गंभीर हालत में केजीएमयू ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वारदात उस वक्त हुई जब सुरेंद्र घर के बरामदे में सो रहे थे। सुरेंद्र स्मृति के प्रमुख कार्यकर्ता थे। हत्या की सूचना पर स्मृति बरौलिया पहुंचीं सुरेंद्र की अर्थी को कंधा दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वे पूरे समय अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद रहीं। सुरेंद्र के बड़े भाई ने हत्या में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वारदात पर बेहद सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के आदेश दिए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed