{"_id":"632d2e35ffa28d52600702ca","slug":"student-of-class-seven-committed-suicide-after-beating-teacher-and-principal-in-rae-bareli-suicide-note-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल के छात्र का सुसाइड नोट: 'मैंने गलती की थी, शर्मिंदा भी था, सब शेम-शेम बोल रहे थे, एक मौका देना चाहिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल के छात्र का सुसाइड नोट: 'मैंने गलती की थी, शर्मिंदा भी था, सब शेम-शेम बोल रहे थे, एक मौका देना चाहिए...
Fri, 23 Sep 2022 09:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Sep 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
student suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल करना एक गलती हो सकती है। मगर क्या यह इतनी बड़ी गलती है कि इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाए? पिटाई और उसने बेइज्जत किया जाए? अगर ऐसी गलती हो गई है तो क्या उसे दूसरा मौका नहीं दिया जाना चाहिए? ऐसे कई सवालों को समझाने और सबको सबक देने के लिए रायबरेली के सातवीं कक्षा के एक छात्र को खुदकुशी करनी पड़ी। उसने सुसाइड नोट में यही सारे सवाल उठाए हैं। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सेंट पीटर्स स्कूल के छात्र यश सिंह मौर्या (12) ने शिक्षिका व प्रधानाचार्य की प्रताड़ना से आहत होकर बृहस्पतिवार को पंखे के हुक से दुपट्टे से लटककर जान दे दी। गुरुवार को बायोलॉजी की परीक्षा में शिक्षिका ने उसे नकल करते पकड़ा था। उसने न सिर्फ पिटाई की बल्कि सबके सामने अपमानित भी किया। फिर प्रधानाचा के पास ले गई। उन्होंने भी उसी तरह अपमानित किया। इससे क्षुब्ध यश घर पहुंचा। बिना कुछ कहे ऊपर वाले कमरे में चला गया और सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।
student suicide
- फोटो : अमर उजाला
पिता राजीव मौर्या समेत अन्य घरवालों ने आरोप लगाया कि यश यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि राजीव की शिकायत पर प्रधानाचार्य रजनाई डिसूजा और शिक्षिका मोनिका मागो पर केस दर्ज कर लिया गया है।
student suicide
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बछरावां कोतवाली इलाके के सेहगों गांव निवासी यश सिंह मौर्य (12) जवाहर विहार कॉलोनी में अपने चाचा राजकुमार मौर्य के घर रहकर पांच वर्षों से पढ़ाई कर रहा था। वह कॉलोनी स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। इस समय स्कूल में अद्र्ववार्षिक परीक्षाएं चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
student suicide
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बायोलॉजी का पेपर था। परीक्षा देते समय यश को नकल करते विद्यालय की अध्यापिका ने पकड़ा था। आरोप है कि शिक्षिका ने यश को पूरी क्लास के सामने मारा पीटा और उसकी बेज्जती की। इसके बाद यश को विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास ले गई। वहां पर भी प्रधानाध्यापक एवं अध्यापिका ने यश के साथ मारपीट करते हुए उसे इज्जत किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
इस बात से क्षुब्ध होकर यश ने आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई तो घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। घटना पर पिता राजीव मौर्या उर्फ राजू मौर्या समेत अन्य घरवालों ने गहरी नाराजगी जताई और प्रधानाचार्य, शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी।