फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरी सांसदी रहे या न रहे, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है'

Sat, 18 Aug 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Aug 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
story related to atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी बडे़ दिल के भी थे। एक वक्त उनकी सांसदी पर भी आ पड़ी, लेकिन तब भी उन्होंने इसके बजाय उत्तर प्रदेश में चल रही भाजपा की तत्कालीन सरकार बचाने को वरीयता दी। तब विधानसभा अध्यक्ष और अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी बताते हैं, ‘इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अटल के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर हुई। 
story related to atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी
उन्होंने फोन पर कहा, ‘शिवकुमारजी के हाथ याचिका की प्रति परामर्श के लिए भेज रहा हूं।’ याचिका देखी तो उसमें उठाया एक बिंदु महत्वपूर्ण था, जिस पर यह स्वीकृत हो सकती थी। 
story related to atal bihari vajpayee
Atal Bihari Vajpayee
मुझे चिंता हुई। दिल्ली जाकर उनसे मिला। कहा, ‘बिंदु महत्वपूर्ण है। पर, मुझे एक तर्क से यह कटता दिख रहा है। चाहता हूं कि खुद बहस करूं। विस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर बहस करने की अनुमति चाहता हूं।’ अटलजी बोले, ‘मेरी सांसदी रहे या न रहे, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार चलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
story related to atal bihari vajpayee
अटल बिहारी बाजपेयी
 कोई अन्य वकील हो तो बताओ।’ बकौल केशरी, ‘मैंने एक वरिष्ठतम अधिवक्ता से बात की। उन्होंने भी कहा याचिका निरस्त होना बहुत मुश्किल है।  प्रयास पर बहस को तैयार हुए लेकिन निर्धारित तारीख पर पता नहीं क्यों न्यायालय ही नहीं गए।
विज्ञापन
story related to atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी
मुझे लगा इससे तो और गड़बड़ हो जाएगी। मैंने फिर अटल जी से त्यागपत्र की अनुमति मांगी, पर उन्होंने इजाजत नहीं दी। आखिरकार मैंने अपनी पसंद के वकील से बहस कराई। जैसे-तैसे याचिका निरस्त हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed