फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगीत की दुनिया में बुलंदियों पर पहुंचा यह शख्स, कभी किया करते थे दुकान में साफ-सफाई का काम

Sat, 01 Dec 2018 02:13 PM IST
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Dec 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
story of music director naushad
संगीतकार नौशाद - फोटो : डेमो
‘मुगल-ए-आजम’, ‘बैजू बावरा’ सहित जिनके संगीत से सजी 26 फिल्मों ने सिल्वर जुबली, नौ ने गोल्डन और तीन ने प्लेटिनम जुबली का रिकॉर्ड बना दिया। संगीत की दुनिया में बुलंदियों पर पहुंचा यह शख्स कभी इसी शहर में लालबाग के कंधारी लेन गली में घूमा करता था।
story of music director naushad
संगीतकार नौशाद - फोटो : डेमो
बाप मुंशी वाहिद अली गाना-बजाने का काम उठाईगीरों का मानते थे। बात किसी और की नहीं बल्कि संगीत के बादशाह नौशाद की हो रही है। उनके मामू अल्लन साहब की हारमोनियम व तबला मरम्मत की दुकान थी। नौशाद की जीवनी ‘जर्रा जो आफताब बना’ लिखने वाले चौधरी जिया इमाम बताते हैं, नौशाद  अमीनाबाद में रॉयल टॉकीज के बाहर खड़े होकर घंटों गाना सुना करते।
story of music director naushad
संगीतकार नौशाद - फोटो : डेमो
एक दिन मामू नौशाद को देवा मेला ले गए। नौशाद को वहां बांसुरी बजा रहे एक शख्स ने काफी प्रभावित किया। इतना कि अमीनाबाद हाईस्कूल की कक्षाएं छोड़कर देवा चले जाते और बांसुरी वाले से बांसुरी सुना करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
story of music director naushad
संगीतकार नौशाद - फोटो : डेमो
संगीत से लगाव के कारण वह लखनऊ में भी अक्सर श्रीराम रोड पर उस समय वाद्य यंत्रों की बड़ी दुकान ‘भोंदू एंड कंपनी’ के बाहर घंटों खडे़ होकर वाद्य यंत्रों को निहारा करते। नौशाद का यह रोज का सिलसिला था। एक दिन दुकान मालिक गुरबत अली ने पूछ ही लिया, ‘बेटा! तुम क्या करते हो?’
विज्ञापन
story of music director naushad
संगीतकार नौशाद - फोटो : डेमो
नौशाद ने जवाब दिया, ‘कुछ नहीं बस यूं ही घूमा करता हूं।’ दुकान मालिक ने पूछा, ‘काम करना चाहते हो?’ नौशाद ने बिना सोचे-समझे हां कर दी।’ गुरबत अली ने दुकान की सफाई का काम सौंप दिया। चोरी-छिपे वह दुकान की हारमोनियम पर भी अभ्यास करने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed