फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

155 वर्ष पुराना है ये काली बाड़ी मंदिर, यहां बलि देने की है अनोखी प्रथा

Thu, 11 Oct 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Oct 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
story of kali bari mandir
काली बाड़ी मंदिर - फोटो : amar ujala
लखनऊ के कैसरबाग में कैंट रोड को जाने वाली सड़क पर शुभम सिनेमा के सामने मुड़ती गली के भीतर मौजूद है नगर का सबसे पुराना काली बाड़ी मंदिर। जहां मां बंगाली परंपरा के अनुसार अगस्त, 1863 से सिद्ध पीठ के रूप में विराजमान है। मंदिर की स्थापना 155 साल पहले बांग्लभाषियों ने की थी। काली बाड़ी मंदिर टेम्पल ट्रस्ट की ओर से घसियारी मंडी स्थित काली बाड़ी मंदिर की 155वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 
story of kali bari mandir
काली बाड़ी मंदिर - फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्र में यहां महिषासुर मर्दिनी का विशेष पाठ होता है। भक्त मधुसूदन बनर्जी ने सपने में मां के आदेश के बाद उन्होंने खुद मिट्टी की प्रतिमा तैयार कर स्थापित की थी। स्थापना पांव जीवों के मुंड पर तत्कालीन समय में स्थापित की थी। जब मां की स्थापना हो रही थी तब सांप, नेवला, वानर, एक पक्षी समेत कुल पांच जीवों के मुंडों की आधारशिला पर मां की स्थापना हुई। 
story of kali bari mandir
काली बाड़ी मंदिर - फोटो : amar ujala
यह अपनी तरह का अकेला मंदिर है जहां कभी बलि दिया जाया करती थी। यहां हर शारदीय नवरात्र की नवमी पर परंपरागत रूप से जीवित बलि की प्रथा का चलन लंबे समय तक रहा, मंदिर के अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य बताते हैं कि अब अरसे से यहां बलि पूरी तरह से वर्जित है। महानवमी पर यहां परंपरागत रूप से हवन पूजन के बाद अब जीवित बली के स्थान पर पंच फलों की बलि मां के सामने बने कुंड में दी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
story of kali bari mandir
काली बाड़ी मंदिर - फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्र से पहले यहां महालया होता है। हर बांग्ला उत्सव के दौरान यहां आयोजन होते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान केवल इसी मंदिर में ढाक वादन की प्रतियोगिता भी होती है। जो शहर में अपने आप में एक खास होती है। इसमें कई ढाकियों के दल ढाक वादन करते हैं।
विज्ञापन
story of kali bari mandir
काली बाड़ी मंदिर - फोटो : amar ujala
मंदिर का संचालन ट्रस्ट करता है। मौजूदा समय में तीन पुरोहित मां की सेवा में लगे हैं। शारदीय नवरात्र के दौरान यहां मंदिर जाने वाले रास्तों पर कोलकाता चंदरनगर की सजीली लाइटों से सजे द्वार भी नगर में अनोखे ही रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed