फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार कर इन आईपीएस ने बनाई थी अपनी खास पहचान, अलग था इनका मिजाज

Thu, 22 Nov 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
story of IPS NK srivastava
आईपीएस एन के श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें एनके श्रीवास्तव की अलग पहचान थी। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था को सुधारने के भरसक प्रयास किए। 
story of IPS NK srivastava
- फोटो : डेमो
प्रदेश में बसपा शासनकाल में पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को राजधानी का कप्तान बनाए जाने की व्यवस्था शुरू होने पर छह फरवरी 2009 को एनके श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक का चार्ज संभाला। राजधानी की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
story of IPS NK srivastava
डेमो
अपराधियों की धरपकड़ कराने के साथ कानून व्यवस्था और यातायात की गहन समीक्षा करके विशेष पुलिस अधिकारी की तर्ज पर विशेष यातायात अधिकारी बनाने की पहल की।उन्होंने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले व्यापारियों को यातायात में सहयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
story of IPS NK srivastava
ips
चौराहों के सौंदर्यीकरण और आदर्श चौराहा बनाने की दिशा में काम शुरू कराया, लेकिन पांच महीने बाद ही तबादला हो गया। विशेष यातायात अधिकारी बनाकर लोगों को जाम से निजात दिलाने की उनकी पहल को कुछ समय बाद भुला दिया 
विज्ञापन
story of IPS NK srivastava
डेमो
कार्यालय में नियमित रूप से जनता की शिकायतें सुनते और शिविर कार्यालय में भी नागरिकों से रूबरू होते थे। थाने से टकराए जाने या प्राथमिकी दर्ज करने में टालमटोल की शिकायत की सच्चाई पता करने के बाद क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को तलब करके क्लास लेते थे। उनका मानना था कि गहन पर्यवेक्षण से स्थिति सुधारी जा सकती है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed