{"_id":"5bacb9f9867a553da22cd5a8","slug":"story-of-ips-dr-gk-goswami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी स्पेशल टीम व चाटुकारों से दूरी बनाकर इन आईपीएस ने तोड़ी अपराध की कमर, ये थी इनकी खास बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी स्पेशल टीम व चाटुकारों से दूरी बनाकर इन आईपीएस ने तोड़ी अपराध की कमर, ये थी इनकी खास बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें डॉ. जीके गोस्वामी की अलग पहचान है। राजधानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे डॉ. जीके गोस्वामी को मृदु व्यवहार, इंसाफ पसंद और चाटुकारों से दूरी बनाए रखने वाले कप्तान के रूप में याद किया जाता है।
2 of 5
आईपीएस डॉ जीके गोस्वामी
- फोटो : amar ujala
27 मई 2006 को राजधानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हुए डॉ. जीके गोस्वामी ने पुलिस अधिकारियों और थानेदारों की पहली बैठक में ही तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर लिया। अगले दिन पुलिस उपनिरीक्षकों और सिपाहियों की छंटनी करके टीम बनाई। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र मजबूत करके अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू की। मृदुभाषी डॉ. जीके गोस्वामी पीड़ितों की सीधी शिकायत सुनकर उस पर कार्रवाई कराते थे, लेकिन चाटुकारों व सिफारिश करने वालों से दूरी बनाए रखी।
3 of 5
- फोटो : डेमो
हर संगीन वारदात पर खुद मौके पर जाकर छानबीन करते और पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करके खुलासे की सत्यता परखते थे। फर्जी खुलासे और बेगुनाह के चालान के सख्त विरोधी डॉ. जीके गोस्वामी ने थानेदारों के साथ क्षेत्राधिकारियों को भी हिदायत दे रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
UP Police
डॉ. जीके गोस्वामी ने थानेदारों को अपने मातहतों के कार्यों पर नजर रखने और क्षेत्राधिकारियों को सर्किल के थानों का दिन में कम से कम एक बार निरीक्षण करने के आदेश दिए। थाने में दर्ज मुकदमों के साथ शिकायती प्रार्थनापत्र भी क्षेत्राधिकारी की नजर में रहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
आईपीएस डॉ जीके गोस्वामी
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षकों से भी निरीक्षण कराया। थानों में घूसखोरी पर अंकुश लगाने के साथ नागरिकों की शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कराई। लोग 12 साल बाद भी उन्हें याद करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।