फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां सबसे बड़े स्वरूप में विराजते हैं महादेव, दर्शन मात्र से ही हो जाते हैं सारे दुख दूर

Sat, 28 Jul 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jul 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
story of bada shivala in lucknow
बड़ा शिवाला - फोटो : amarujala
लोगों की आस्था का केंद्र प्राचीन बड़ा शिवाला में बाबा भोलेनाथ रुद्री माला संग अपने विशालकाय स्वरूप में विराजमान है। कहते हैं कि बाबा का सावन मास भर जलाभिषेक  करने से हर कष्ट दूर हो जाते हैं।
story of bada shivala in lucknow
बड़ा शिवाला - फोटो : amarujala
स्थानीय लोग बताते हैं कि सैकड़ों साल पुराने इस मंदिर के आसपास पहले कश्मीरी परिवार रहते थे। उन्हीं लोगों ने यहां बाबा को विशालकाय स्वरूप में विराजा। तब नगर में कहीं भी इतना विशालकाय शिवलिंग दूसरा नहीं था तो इनका नाम भी बड़ा शिवाला पड़ गया। 
story of bada shivala in lucknow
बड़ा शिवाला - फोटो : अमर उजाला
धीरे-धीरे यही नाम दूर-दूर तक चर्चित हुआ। शिवलिंग के अरघे पर चारों ओर दो चक्रों में सैकड़ों रुद्राक्ष से बनी माला भी उकेरी गई है। दसों दिशाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस शिवालय में सिर्फ शिवलिंग और नंदी स्थापित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
story of bada shivala in lucknow
बड़ा शिवाला - फोटो : amar ujala
पौराणिक मान्यता है कि भोलेनाथ जब दुष्टों का संहार करने निकलते हैं तो उस वक्त उनके साथ सिर्फ नंदी ही रहते हैं। ऐसे में माना जाता है कि इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही बाबा सारे विकार, दुख हर लेते हैं। 
विज्ञापन
story of bada shivala in lucknow
बड़ा शिवाला - फोटो : amarujala
यहां पूजन करने वाले के दुश्मन हर कदम पर हार जाते हैं। सावन मास भर यहां हर दिन बाबा का पूजन होता है। बाबा के मंदिर में सुबह से शाम तक शृंगार और पूजन के अलावा महिला कीर्तन भी होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed