जेठ के पहले बड़े मंगल से लखनऊ में 80 फीट ऊंचे बजरंगबली की मूर्ति स्थापित की तैयारियां भी शुरू होगी। पवनसुत की ये भीमकाय प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठित सेक्टर क्यू अलीगंज स्थित मां विध्यांचल देवी मन्दिर में होगी।
बीते दिनों भूमि पूजन होने के बाद जेठ के पहले मंगल एक मई से इसको निर्माण शुरू हो जायेगा। तमाम रामनामी लिखे लाखों पत्रों को इस मूर्ति में रखा जायेगा।
हनुमद भक्तों की मानें तो प्रतिमा के भीतर 7 अरब राम नाम रखने का प्रण है। कई धार्मिक संस्थाओं की ओर से बीते 10-12 साल से घर-घर और मंदिरों में राम नाम के जो पत्र लिखे जा चुके हैं वो भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
कारागार बंदियों के भी लिखे पत्र भी शामिल रहेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्य कुमार तिवारी ने बृहसपतिवार को बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार के अंदर विशाल प्रतिमा बनाये जाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर के ही एक मूर्तिकार का दल प्रतिमा बना रहा है।
अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाली सर्दियों तक प्रतिमा का निर्माण पूरा हो सके। मालूम रहे कि आदि शक्ति मां विध्यांचल देवी मन्दिर करीब सैकड़ों साल पुराना मंदिर सिद्धपीठ है।