फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइमिंग और जल्दी करा लें रिजर्वेशन

Mon, 10 Sep 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Sep 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
special train will run from durga puja to chhath puja
Railway Recruitment Board
रेलवे दो अक्तूबर से एक दिसंबर तक यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाएगा। यानी दुर्गा पूजा से लेकर छठ पूजा तक आरक्षित सीट पर सफर करने का मौका मिलेगा। छठ पूजा के लिए एक ट्रेन दो ट्रिप के लिए स्पेशल रूप से चलाई जाएगी। 
special train will run from durga puja to chhath puja
railway
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर  02597 गोरखपुर-सीएसटीएम साप्ताहिक स्पेशल 6 अक्तूबर से 24 नवंबर तक गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार चलेगी, जिसका संचालन सुबह 8:25 बजे गोरखपुर से होगा और दोपहर 1:30 बजे से 1:40 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से होते हुए अगले दिन दोपहर 12:15 सीएसटीएम मुंबई पहुंचेगी। 
special train will run from durga puja to chhath puja
फाइल फोटो
वापसी में ट्रेन नंबर  02598 सीएसटीएम-गोरखुपर साप्ताहिक स्पेशल 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक सीएसटीएम से प्रत्येक रविवार को चलेगी जो दोपहर 2:20 बजे छूटेगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे से 1:20 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन होते हुए शाम 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, चारबाग रेलवे स्टेशन, कानपुर से खंडवा होते हुए गुजरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
special train will run from durga puja to chhath puja
- फोटो : amar ujala
छपरा-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन नंबर  05101 छपरा-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल कुल 8 ट्रिप में 7 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार चलेगी। ट्रेन शाम 4:00 बजे छपरा से चलकर रात्रि 2:25 बजे से 2:35 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ से होते हुए अगले दिन रविवार सुबह 11:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर   05102 दिल्ली-छपरा 8 अक्तूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार चलेगी, जो दिल्ली से दोपहर 1:55 बजे छूटकर रात्रि 11:55 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ  होते हुए छपरा सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
special train will run from durga puja to chhath puja
डेमो - फोटो : डेमो
छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल
05115 छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक 2 अक्तूबर से 27 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार कुल नौ ट्रिप में छपरा से शाम 4:30 बजे छूटेगी। यह ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ मध्यरात्रि के बाद 2:35 बजे पहुंच करके अगले दिन दोपहर 12:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर  05116 आनंद विहार-छपरा साप्ताहिक 3 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार आनंद विहार से दोपहर 2:20 बजे छूटकर रात्रि के बाद 00:05 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ  होते हुए अगले दिन  सुबह 10:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed