पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जबलपुर से हरिद्वार व गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जबलपुर स्पेशल 17 जुलाई को चलेगी, जबकि मुंबई स्पेशल नौ अगस्त को चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 02009 मुंबई- गोरखपुर स्पेशल नौ अगस्त को सुबह 5.10 बजे मुंबई से चलेगी। ट्रेन कानपुर के रास्ते होते हुए अगले दिन चारबाग स्टेशन पर सुबह 6.50 बजे पहुंच जाएगी। वहां से रवाना होकर ट्रेन दोपहर 12.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
जबकि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 02010 दस अगस्त को गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी और बाराबंकी होते हुए रात 8.05 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां से दूसरे दिन सुबह 5.10 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के 13, थर्ड एसी के चार, सेकंड एसी का एक कोच लगेगा।
सीपीआरओ ने बताया कि 17 जुलाई से 25 दिसंबर तक जबलपुर हरिद्वार स्पेशल 01701 प्रत्येक बुधवार को जबलपुर से दोपहर सवा तीन बजे चलेगी और कानपुर के रास्ते अगली सुबह 3.40 बजे ऐशबाग पहुंचेगी, जहां से ट्रेन हरिद्वार जाएगी। वापसी में हरिद्वार से जबलपुर के लिए ट्रेन 01702 प्रत्येक गुरुवार को 18 जुलाई से 26 दिसंबर तक चलेगी।
ट्रेन हरिद्वार से दोपहर सवा दो बजे चलेगी और रात 1.50 बजे ऐशबाग पहुंचेगी, जहां से चलकर दोपहर 12.25 बजे जबलपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के सात, थर्ड एसी के चार, सेकंड एसी का एक सहित कुल 18 बोगियां होंगी।