फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरसात के मौसम में आंखों को संक्रमण से बचाएं, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Mon, 29 Jul 2019 05:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 29 Jul 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
special care of eyes in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बदलता मौसम और अनियमित जीवन शैली हमारी आंखों को बीमार कर रही है। आमतौर पर व्यस्तता के बीच इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। क्या आप भी ऐसा करते हैं? तो हो जाइए सावधान। क्योंकि यह आंखों का मामला है। खासकर बरसात के इस मौसम में आंखों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता व नेत्र सर्जन स्पेशलिस्ट डॉ. संजय कुमार विश्नोई बता रहे हैं आंखों की देखभाल कैसे करें।

special care of eyes in rainy season
डॉ संजय कुमार विश्नोई - फोटो : amar ujala

बदलते मौसम में वायरल का संक्रमण आम है। इसमें लापरवाही बरतने पर समस्या गंभीर हो सकती है। कई बार वायरस को पहचानना मुश्किल होता है। हमारे शरीर में मौजूद एंडी बॉडी प्रोटीन भी कई बार इसे पहचान नहीं पाते हैं, क्योंकि ये तेजी से अपनी संरचना बदलते हैं। इसके लक्षणों में आंखों में जलन, लाली व खुजली मुख्य है।


 
special care of eyes in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर
आंखें लाल हों तो ध्यान दें
इस मौसम में कंजक्टिवाइटिस की समस्या ज्यादा होती है। इसकी शुरुआत बैक्टीरियल इंफेक्शन से होती है। खांसी-जुकाम से संक्रमण शुरू होता है। आंखें धीरे-धीरे लाल होने लगती हैं। यह संक्रमण दूसरी आंख तक फैल जाता है। इतना ही नहीं घर के एक सदस्य को होने पर अन्य सदस्य भी प्रभावित होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
special care of eyes in rainy season
s
साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
संक्रमण से बचने का एकमात्र रास्ता है साफ-सफाई। आंख धोने से पहले हाथ धो लें या फिर सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। घर से निकलने से पहले छाता रखें। चश्मे का इस्तेमाल करें। इन दिनों लोगों ने रेनकोट रखना बंद कर दिया है। यह सही नहीं, लोग पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो जाते हैं। पेड़ से पानी रिसकर सिर से होता हुआ आंखों में आता है और गंदे पानी से संक्रमण होता है।
विज्ञापन
special care of eyes in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बिना डॉक्टर से पूछे न लें दवा
लोग अपने मन से ही आई ड्रॉप खरीदकर आंखों में डालने लगते हैं। यह अनुचित है। दिक्कत ज्यादा हो तो डॉक्टर से संपर्क करें और उसकी सलाह लेकर ही दवा का इस्तेमाल करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed