फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती महिलाएं बारिश में रखें विशेष ध्यान, हो सकता है इन बीमारियों का खतरा

Sat, 13 Jul 2019 04:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jul 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
special care for pregnant ladies in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर

बारिश का मौसम भला किसे अच्छा नहीं लगता। कौन है ऐसा जो दिल खोलकर बारिश में भीगना नहीं चाहेगा। जी हां, इस मौसम का खूब लुत्फ उठाइए, लेकिन गर्भवती महिलाएं थोड़ा संभल कर रहें। या फिर हाल ही में जिन्होंने बच्चे को जन्म दिया है, उन्हें भी संभल कर रहने की जरूरत है।

special care for pregnant ladies in rainy season
डॉ सुजाता - फोटो : अमर उजाला
इस मौसम में नमी की वजह से जर्म्स एक्टिव हो जाते हैं। इस कारण डेंगू, मलेरिया जुकाम, फ्लू, फंगल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 
special care for pregnant ladies in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर
खाने पर विशेष ध्यान दें  
इस मौसम में जाड़े की तरह सब्जियां तो मिलती नहीं। हरी साग-सब्जियां खाने का मन है तो उसे ठीक तरीके से धोएं। दरअसल, उसमें कीड़ों के अंडे हो सकते हैं। इसलिए जब तक उन्हें ठीक तरीके से गर्म पानी से न धो लें, तब तक नहीं खाएं। यह बात सभी पर लागू होती है। इसके अलावा बाहर का खाने से बचना चाहिए। यूं तो गर्भवती महिलाओं को जंक फूड नहीं खाना चाहिए। खासकर बरसात में स्ट्रीट फूड नहीं खाना चाहिए। प्रेग्नेंसी में फल खाना चाहिए, लेकिन इसे ठीक तरीके से धोकर खाएं। पानी फिल्टर या उबालकर ही पिएं। जूस भी कोशिश करें कि घर में ही निकालकर पिएं। नींबू और नारियल पानी भी फायदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
special care for pregnant ladies in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंफेक्शन का ज्यादा खतरा
इंफेक्शन से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान जरूरी रखना चाहिए। वातावरण में नमी बढ़ जाती है, ऐसे में जरा भी गंदगी स्किन इंफेक्शन बढ़ा सकती है। नम कपड़ा कतई न पहनें। इसके अलावा जिन महिलाओं को ऑपरेशन से बच्चे हुए हैं टांका ताजा है, वे उस स्थान को एकदम सूखा रखें। अन्यथा टांके टूट सकते हैं। पानी में नीम की पत्तियां डालकर भी नहा सकती हैं, इससे जर्म्स दूर होते हैं।

 
विज्ञापन
special care for pregnant ladies in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर
फीडिंग कराती हैं तो ध्यान दें
वे महिलाएं जो बच्चों को अपना दूध पिलाती हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दूध के साथ पसीना बच्चे के मुंह में न चला जाए। दरअसल चिपचिपी गर्मी का समय है, पसीना आना स्वाभाविक है। इसके बावजूद हमें इसका ध्यान रखना होगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed