फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए चलाई जाएंगी ये स्पेशल बसें, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा, तस्वीरें

Wed, 10 Mar 2021 03:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Mar 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
special buses will be run in summer in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

गर्मी में जनता को आरामदायक सफर करवाने के लिए चार नई इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें गुरुग्राम के निकट धारूखेड़ा की फैक्ट्री से लखनऊ आएंगी। इन्हें प्रोटोटाइप नाम दिया गया है। ट्रायल पूरा होते ही 100 में बची अन्य इलेक्ट्रिक बसों के आने का सिलसिला शुरू होगा। इनका संचालन 10 रूट पर होगा, जिनका चयन हो चुका है। प्रोटोटाइप का ट्रायल इन्हीं रूटों पर होगा।



लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक पीके बोस ने बताया कि प्रोटोटाइप बसों को एक-एक रूट पर चार-चार दिन चलाया जाएगा। इससे यात्रियों की संख्या का अंदाजा लगेगा। ट्रायल पूरा होने के बाद बची नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

special buses will be run in summer in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इन रूटों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
- इंटीग्रिल यूनिवर्सिटी, गुडंबा, टेढ़ीपुलिया, मुंशीपुलिया, पॉलिटेक्निक, 1090 चौराहा ,लॉरेटो कॉन्वेंट, कमांड हॉस्पिटल, आलमबाग बस स्टैंड-दुबग्गा
- विराजखंड लोहिया हॉस्पिटल, पॉलिटेक्निक, बादशाहनगर, सिकंदरबाग, चारबाग, आलमबाग, अवध हॉस्पिटल, पराग डेयरी, अंबेडकर यूनिवर्सिटी

- दुबग्गा, बालागंज, ठाकुरगंज, चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, स्वास्थ्य भवन, परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु, निशातगंज, पॉलिटेक्निक, बस स्टैंड कमता, वाया शहीद पथ
- दुबग्गा, बालागंज, ठाकुरगंज, चौक  चौराहा, मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, स्वास्थ्य भवन, परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु, निशातगंज, पॉलिटेक्निक, बस स्टेशन कमता, चिनहट, बीबीडी

special buses will be run in summer in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इन रूटों पर भी मिलेगी सुविधा
- दुबग्गा, सीतापुर, बाईपास एमसी सक्सेना, भिटौली, मड़ियांव, खदरा, पक्का पुल, स्वास्थ्य भवन, परिवर्तन चौक, लखनऊ यूनिवर्सिटी, आईटी चौराहा, निशातगंज, कमता व विराजखंड
- मड़ियाव इंजीनियरिंग कॉलेज, गोयल तिराहा, कपूरथला, बादशाहनगर, सिकंदरबाग, जीपीओ, चारबाग, आलमबाग चौराहा

- दुबग्गा, चौक, पक्का पुल, खदरा, डालीगंज क्रॉसिंग, इंजीनियरिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी न्यू कैंपस, अटल चौराहा, एकेटीयू यूनिवर्सिटी
- विराजगंज खंड, हुसड़िया चौराहा, पत्रकारपुरम, दयाल पैराडाइज, फन रिपब्लिक मॉल, बालू अड्डा, जीपीओ, बंदरियाबाग, लॉरेटो कॉन्वेंट, कमांड हॉस्पिटल, लोको मोड़, टेढ़ीपुलिया, आलमबाग चौराहा

- दुबग्गा, अवध हॉस्पिटल, चारबाग, हजरतगंज, अर्जुनगंज, दिलकुशा गार्डेन, शहीद पथ, अंबेडकर यूनिवर्सिटी
- गुडंबा गायत्री मंदिर, टेढ़ीपुलिया, चंद्रा स्वीट विकासनगर, वायरलेस चौराहा, महानगर ब्वॉयज, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदरबाग, जीपीओ, बंदरियाबाग, लॉरेटो कॉन्वेंट, कमांड हॉस्पिटल, छप्पन भोग चौराहा, तेलीबाग, एसपीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
special buses will be run in summer in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह का कहना है कि जनता को आरामदायक सफर कराने वाली नई एसी इलेक्ट्रिक सिटी बसों को हरियाणा की फैक्ट्री में तेजी से तैयार किया जा रहा है। इनमें से चार बसों के ट्रायल की तैयारी चल रही है। एक बस की लगभग कीमत 1.25 करोड़ रुपये है।
 

विज्ञापन
special buses will be run in summer in Lucknow.
बस - फोटो : amar ujala

आंकड़ों पर एक नजर
एक बस की कीमत -- 1.25 करोड़ रुपये
अभी चल रहीं सिटी बसें -- 129
इलेक्ट्रिक बसें -- 39
सीएनजी बसें -- 90
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed