फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: भाजपा सांसद के बेटे आयुष मामले में नया मोड़, हमले के दिन बहराइच में थी पत्नी अंकिता

Wed, 10 Mar 2021 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Mar 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
BJP mp kaushal kishore son ayush Kishore wife Ankita was in Bahraich on day of attack
ayush kishore case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर के खुद पर गोली चलवाने के मामले में मंगलवार को सोशल मीडिया में वीडियो वार शुरू हो गया। एक के बाद एक करके छह वीडियो वायरल हुए। सबसे पहले वीडियो में आयुष ने कहा कि उसे फंसाकर शादी की गई। उसने पत्नी अंकिता पर गोली चलवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। 
BJP mp kaushal kishore son ayush Kishore wife Ankita was in Bahraich on day of attack
आयुष किशारे ने खुद पर चलवाई थी गोली। - फोटो : amar ujala
इसके बाद उसकी मां व जया कौशल और भाई विकास किशोर ने वीडियो में आयुष की पत्नी व उसके साले पर साजिश के तहत वारदात कराने की बात कही। इसके बाद अंकिता का वीडियो आ गया, जिसमें उसने सांसद के पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाया। उसने मड़ियांव थाने में तहरीर भी दी। उधर, गोली कांड में जिस युवक चंदन गुप्ता को फंसाने की बात सामने आ रही थी, उसका भी वीडियो वायरल हुआ। 
 
BJP mp kaushal kishore son ayush Kishore wife Ankita was in Bahraich on day of attack
आयुष की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
उसने आयुष पर लाखों की रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया। बाद में सांसद का भी वीडियो आया, जिसमें उन्होंने आयुष से पुलिस के सामने या अदालत में सरेंडर करने की बात कही। उधर,  पुलिस के अधिकारी पूरे दिन वीडियो पर नजरें बनाए रहे। मड़ियांव पुलिस सांसद पुत्र की लोकेशन लेने में जुटी रही। उसके सरेंडर की आशंका को देखते हुए कोर्ट में फोर्स तैनात थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP mp kaushal kishore son ayush Kishore wife Ankita was in Bahraich on day of attack
आयुष किशोर - फोटो : amar ujala
आ रहा हूं सरेंडर करने, पत्नी के सामने हो पूछताछ
आयुष ने कहा कि वह सरेंडर करने लखनऊ आ रहा है। पुलिस अंकिता को सामने बैठाकर पूछताछ करें। कहा, मेरी हत्या की कोशिश की गई। मैंने खुद पर गोली नहीं चलवाई। जानता हूं कि जरा सी चूक हो जाती तो जान भी जा सकती थी। उधर, प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक आयुष की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट के आसपास पुलिस तैनाती कर दी गई है। उच्चाधिकारियों को उसके वीडियो की सूचना दे दी गई है।
 
विज्ञापन
BJP mp kaushal kishore son ayush Kishore wife Ankita was in Bahraich on day of attack
आयुष किशोर व उसकी पत्नी। - फोटो : amar ujala
हमले के दिन बहराइच में थी आयुष की पत्नी
सांसद पुत्र के मुताबिक हमले से पहले उसकी पिटाई भी की गई थी। इसके निशान हैं। आरोप लगाया कि ट्रॉमा में भर्ती रहने के दौरान अंकिता ने कॉल कर उसे और परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी थी। कहा, हमले के दिन अंकिता किसी से मिलने बहराइच चली गई, ताकि उस पर शक न हो।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed