फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ताजमहल की तरह ही विश्व प्रसिद्ध होगा अयोध्या में बन रहा दक्षिण कोरिया की महारानी हो का स्मारक'

Sat, 27 Mar 2021 07:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Mar 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
South Korea defence miniter visits Ayodhya.
अयोध्या में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सु वोक - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण कोरिया गणराज्य के रक्षामंत्री सु वोक शनिवार को अयोध्या पहुंचे और सरयू तट पर निर्माणाधीन महारानी हौ के स्मारक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि महारानी हो की याद में निर्माणाधीन स्मारक भविष्य में प्यार के नाम पर आगरा के ताजमहल की तरह ही विश्व प्रसिद्व होगा। यह स्मारक भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्ते को और गहराई प्रदान करेगा। सरयू तट पर कोरियाई पार्क का निर्माण 24 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, इसी वर्ष इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

South Korea defence miniter visits Ayodhya.
अयोध्या में बन रहा स्मारक। - फोटो : अमर उजाला

इससे पूर्व कोरिया गणराज्य के रक्षामंत्री सु वोक के हवाई पट्टी पहुंचने पर उनकी आगवानी सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, आयुक्त एमपी अग्रवाल, आईजी संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सेना के अधिकारी डिप्टी कर्नल नरेंद्र ओला, सैन्य अधिकारी राकेश शर्मा आदि ने किया। इसके बाद कोरिया गणराज्य के रक्षामंत्री सीधे सरयू तट स्थित निर्माणाधीन कोरिया पार्क पहुंचे।

South Korea defence miniter visits Ayodhya.
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कोरिया पार्क में महारानी हो को श्रद्घासुमन अर्पित करते हुए सम्मान प्रकट किया। इसके बाद उन्होंने स्मारक के निर्माण कार्य को देखा। इंजीनियरों ने निर्माण कार्य की पूरी जानकारी दी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता में कोरिया स्मारक का निर्माण कार्य हो रहा है। बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। किंग पवेलियन, क्वीन पवेलियन सहित महारानी हो की समुद्री यात्रा को दर्शान के लिए तालाब का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी वर्ष महारानी हो का भव्य स्मारक बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Korea defence miniter visits Ayodhya.
अयोध्या में दक्षिण कोरििया के रक्षा मंत्री व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

स्मारक में दिखेगी भारत-कोरिया के संस्कृति की झलक
-दक्षिण कोरिया और भारत के संबंधों का इतिहास दो हजार साल पुराना है। अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना ने दो हजार साल पूर्व समुद्र मार्ग के जरिए कोरिया पहुंचकर वहां के राजा किम सूरो से विवाह किया था। यहीं से भारत-कोरिया के संबंधों की आधारशिला पड़ी। महारानी हो की याद में अयोध्या के सरयू तट पर कोरिया के लोगों द्वार ही रानी हो का भव्य स्मारक बनाया गया।

विज्ञापन
South Korea defence miniter visits Ayodhya.
अयोध्या में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सु वोक - फोटो : अमर उजाला

हर वर्ष कोरिया का दल अयोध्या आकर रानी हो को श्रद्घांजलि अर्पित करता है। अब सरयू तट पर 24 करोड़ से कोरिया के स्मारक का भव्य निर्माण कराया जा रहा है। यह स्मारक भारत-कोरिया के प्राचीन संबंधों का गवाह बनेगा साथ ही आस्था के साथ पयर्टन का भी केंद्र बनेगा। स्मारक में दोनों देशों के संस्कृति की झलक दिखेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed