यूपी में पंचायत चुनाव के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।
यहां देखें यूपी पंचायत चुनाव से जुड़ा जिलावार कार्यक्रम, जानें- कब, किस जिले में होगा मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला चरण: 15 अप्रैल को 18 जिलों में
नामांकन : 3 से 4 अप्रैल तक, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच : 5-6 अप्रैल, सुबह आठ बजे तक
नामांकन वापसी : 7 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन : 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से
जिले - सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही।
दूसरा चरण: 19 अप्रैल को 20 जिलों में
नामांकन : 7-8 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच : 9-10 अप्रैल
नामांकन वापसी :11 अप्रैल
चुनाव चिह्न आवंटन : 11 अप्रैल
जिले - मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़।
तीसरा चरण: 26 अप्रैल को 20 जिलों में
नामांकन : 13 एवं 15 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच : 16-17 अप्रैल
नाम वापसी : 18 अप्रैल
चुनाव चिह्न आवंटन : 18 अप्रैल
जिले - शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरेया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया।
चौथा चरण: 29 अप्रैल को 17 जिलों में
नामांकन : 17-18 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच : 19-20 अप्रैल
नाम वापसी : 21 अप्रैल
चुनाव चिह्न आवंटन : 21 अप्रैल
जिले- बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ।