अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने शुक्रवार को 16 लाख का सोना पकड़ा। दुबई की फ्लाइट से लखनऊ उतरा तस्कर ट्रॉली बैग की बिडिंग में सोना छिपाए था। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
2 of 5
अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्कर
- फोटो : amar ujala
हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी बढ़ने पर आयुक्त सीमा शुल्क वेद प्रकाश शुक्ल व उपायुक्त एयरपोर्ट निहारिका लाखा की टीम मुस्तैदी बरत रही है।
3 of 5
इसी बैग में सोना छिपाए था तस्कर
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-194 ने दुबई से सुबह पौने नौ बजे उड़ान भरी, जो दोपहर दो बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। इससे बुलंदशहर के बाजार माधोदास का सलीम जावेद यात्रा कर रहा था। चेकिंग में उसके पास से तस्करी का सोना बरामद हुआ।
4 of 5
अमौसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्कर
- फोटो : amar ujala
सलीम ट्रॉली बैग की बिडिंग में सोना छिपाए था। यह तार के आकार में था। 488 ग्राम के सोने की कीमत 16,25,040 रुपये है।
smuggler caught with 488 gram gold at amausi airport
5 of 5
इसी बैग में सोना छिपाए था तस्कर
- फोटो : amar ujala
कस्टम की टीम में अफी सिद्दीकी, एसकेएस चौहान, श्रवण कुमार कुशवाहा, पिंकी कुमारी, अनूप कुमार वर्मा थे।