बिहार के साधारण परिवार से आए दानिश अख्तर इन दिनों सुर्खियों में हैं। मिलने वालों से जय श्रीराम कहकर मुखातिब होते हैं और हनुमान चालीसा भी याद कर रहे हैं।
2 of 8
हनुमान बनकर रोमांचित हैं दानिश
- फोटो : Amar Ujala
‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ ही सामने वाले से मुखातिब होने वाले सीवान (बिहार) के साधारण परिवार से आए दानिश अख्तर इन दिनों सुर्खियों में हैं। टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ में हनुमान का किरदार निभा रहे दानिश कहते हैं कि एक मुस्लिम का हनुमान बनना उन्हें जितना रोमांचित कर रहा है, उतना ही उनके घरवालों को भी।
3 of 8
हनुमान बनकर रोमांचित हैं दानिश
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग कहते हैं, उनका बेटा हनुमान को पूजते-पूजते खुद हनुमान बन गया। देश के नामी रेसलर खली के शिष्य दानिश कहते हैं,उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनका नाम दानिश है या वे मुस्लिम हैं।
4 of 8
हनुमान बनकर रोमांचित हैं दानिश
- फोटो : Amar Ujala
उन्हें हनुमान बनने का मौका मिला है, वह पूरी शिद्दत से इसे जिएंगे ताकि लोग दारा सिंह के बाद उन्हें ही हनुमान की भूमिका के लिए याद रखें। दानिश बुधवार को शो के प्रमोशन के लिए शहर पहुंचे तो ‘अमर उजाला’ ने उनसे बात की।
5 of 8
हनुमान बनकर रोमांचित हैं दानिश
- फोटो : Amar Ujala
दानिश ने बताया कि वह बचपन से ही हनुमानजी के फैन रहे हैं। जबसे अखाड़ा शुरू किया तबसे उनका नाम लेकर ही कसरत, कुश्ती शुरू करते हैं। हनुमानजी का नाम लेकर ही बादाम खाते हैं।