{"_id":"66407540ee20efa7460f3989","slug":"sitapur-murder-case-police-found-can-of-beer-from-anurag-house-he-taken-life-insurance-policy-worth-two-crore-2024-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच कत्ल और सुसाइड: अनुराग के घर से पुलिस को मिला ये सामान, ले रखी थी दो करोड़ की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कत्ल और सुसाइड: अनुराग के घर से पुलिस को मिला ये सामान, ले रखी थी दो करोड़ की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी
Sun, 12 May 2024 02:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 May 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर जान दे दी। मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में अनुराग सिंह (45) ने रात ढाई से तीन बजे के करीब सबसे पहले अपनी मां सावित्री (62) को गोली मारी, इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारी। पत्नी के सिर पर हथौड़े से भी वार किया, ताकि वो जिंदा न बचे। पत्नी के पास हथौड़ा पड़ा भी मिला है।
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर अनुराग ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि अनुराग और उसका परिवार पूरे गांव में सबसे संपन्न है। अनुराग खेती से ही हर साल लाखों रुपये कमाते थे।
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गांव में बना दो मंजिल मकान काफी भव्य है। घर के हर कमरे में एसी लगा है। घर कई चार पहिया वाहन हैं। लखनऊ में भी बच्चों के लिए एक 50 लाख की कीमत का अपार्टमेंट खरीद रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि अनुराग की पत्नी प्रियंका व उसके बच्चे लखनऊ में रहते थे। सिर्फ अनुराग गांव में रहता था। शुक्रवार को ही पत्नी बच्चों को लेकर रामपुर मथुरा स्थित पल्हापुर गांव आई थी। पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत थी।
विज्ञापन
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की मानें तो अनुराग और अजीत दोनों के पास करीब 260 बीघा खेती थी। जिसमें से 150 बीघा खेती उनकी थी। वहीं, 100 बीघा खेत ठेके पर लेकर फसल की बोआई करते थे। अजीत सरकारी शिक्षक था, इस वजह से खेती का काम अनुराग ही संभालता था। अजीत कभी कभी गांव आता था।