{"_id":"664046e44cab09ce54000bb5","slug":"sitapur-murder-case-call-detail-records-will-solve-the-mystery-of-six-deaths-2024-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच कत्ल और फिर सुसाइड: सभी को अलग-अलग तरीके से क्यों मारा... तड़पते बच्चों को अस्पताल क्यों न ले गया अजीत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कत्ल और फिर सुसाइड: सभी को अलग-अलग तरीके से क्यों मारा... तड़पते बच्चों को अस्पताल क्यों न ले गया अजीत?
Sun, 12 May 2024 11:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 May 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मृतक अनुराग के भाई से कई बिंदुओं पर पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो उसने कई सवालों के अलग-अलग जवाब दिए हैं।
Trending Videos
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो खूनी मंजर देख सहम गया।
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग उसे भी मारने दौड़ा। अजीत ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अजीत के मुताबिक उसकी मां सावित्री अपने कमरे में सो रही थीं। अब सवाल उठता है कि घर में इतना हंगामा होने के बाद भी अनुराग की मां आखिर नींद से क्यों नहीं जागीं। नींद में उन्हें कैसे मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
अजीत का कहना है कि शुक्रवार रात अनुराग का उसकी पत्नी प्रियंका से विवाद हुआ था। इससे जाहिर है कि जब विवाद हुआ होगा तो शोर होना सामान्य बात है। ...क्या शोर को सुनकर अनुराग की मां और उसके भाई की नींद नहीं टूटी।
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
सूत्र बताते हैं कि पुलिस को मौके से असलहा तो बड़ी मशक्कत के बाद मिला, लेकिन खोखे अब तक बरामद नहीं हुए हैं। दावा इस चीज का भी किया जा रहा है कि जब बच्चों को छत से फेंका गया तो वह काफी देर तक मौके पर पड़े तड़पते रहे। पड़ोसी जब मौके पर आया तो उसने आवाज लगाकर अनुराग के भाई अजीत से कार की चाभी मांगी। तब तक वह कमरे से बाहर आ चुका था, लेकिन उसने फिर भी चाभी नहीं दी।