फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीतापुर हत्याकांड में नया मोड़: अनुराग ने नहीं... बड़े भाई अजीत ने इसलिए की थी परिवार के छह लोगों की हत्या

Mon, 13 May 2024 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 May 2024 10:08 AM IST
विज्ञापन
Sitapur Murder Case Mother, wife and his three children killed not by Anurag his elder brother Ajit Singh
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पल्हापुर गांव में मां, पत्नी और अपने तीन बच्चों की हत्या अनुराग सिंह ने नहीं, बल्कि उसके बड़े भाई अजीत सिंह ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुराग के सिर में दो गोलियां लगने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने अजीत से कड़ाई से पूछताछ की। 


अजित ने परिवार के सभी छह लोगों की हत्या की बात कबूल कर ली। तफ्तीश में तथ्य उजागर हुए हैं कि संपत्ति विवाद में अनुराग, उसकी पत्नी प्रियंका व तीन मासूमों के साथ मां सावित्री की भी हत्या कर दी। पहले पुलिस ने अजीत और अन्य परिजनों के हवाले से बताया था कि शनिवार तड़के परिवार के पांच लोगों की हत्या कर अनुराग ने खुदकुशी कर ली। 
Sitapur Murder Case Mother, wife and his three children killed not by Anurag his elder brother Ajit Singh
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अनुराग को नशे का आदी और मानसिक रोगी भी बताया गया था। पुलिस के मुताबिक, अजीत ने माना है कि उसने पहले अनुराग को मारा, उसके बाद मां और फिर अनुराग की पत्नी प्रियंका को गोली मारी। इस बीच बड़ी बेटी के जगने पर उसे भी गोली मार दी। 

 
Sitapur Murder Case Mother, wife and his three children killed not by Anurag his elder brother Ajit Singh
sitapur murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सो रहे अनुराग के दो बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद रविवार को डीजीपी प्रशांत कुमार ने आईजी रेंज तरुण गाबा को मौके पर भेजा तो पुलिस ने सामूहिक हत्याकांड का मामला मानकर जांच शुरू की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitapur Murder Case Mother, wife and his three children killed not by Anurag his elder brother Ajit Singh
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अनुराग के ताऊ, बड़े भाई अजीत, उसकी पत्नी और दो नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कुछ देर बाद अजीत टूट गया और उसने सच बयां कर दिया। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से जांच शुरू की गई।
 
विज्ञापन
Sitapur Murder Case Mother, wife and his three children killed not by Anurag his elder brother Ajit Singh
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अनुराग को भी मारी थीं दो गोलियां एक गले को चीरती हुई निकली, दूसरी सिर में फंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग को एक गोली दाहिनी कनपटी पर मारी गई। जो गले को चीरते हुए दूसरी तरफ निकल गई। वहीं दूसरी गोली बाएं तरफ से मारी गई जो कि सिर में जाकर फंस गई। उसकी मां सावित्री के सिर में पांच से छह चोटें आई हैं, जो कि हथौड़े से की गई बताई जा रही हैं। दस वर्षीय बड़ी बेटी आस्वी को भी गोली मारी गई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed