{"_id":"6aa06a50143fda370c01522f","slug":"nhai-team-arrives-to-inspect-proposed-bypass-lucknow-news-c-315-1-lu11010-178939-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रस्तावित बाईपास की जांच करने पहुंची एनएचएआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रस्तावित बाईपास की जांच करने पहुंची एनएचएआई टीम
Wed, 09 Sep 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
गणेशपुर। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने मंगलवार शाम को रामनगर क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित बाईपास के बजाय वर्तमान हाईवे अलाइनमेंट को बरकरार रखने की मांग की। अधिकारियों ने लोधेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के साथ-साथ केसरीपुर मोड़ पर भी जांच-पड़ताल की।
हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि विभाग मौके पर जाकर आकलन करें कि एलिवेटेड रोड या कॉरिडोर बनाना आवश्यक और व्यवहारिक है या नहीं। मंगलवार को एनएचएआई के पीडी नवरत्न कुमार की टीम मौके पर पहुंंची। इस मौके पर लोगों ने अपना मांग पत्र देकर कहा कि श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर एक ऐतिहासिक और पौराणिक तीर्थस्थल है। यहां प्रत्येक सोमवार और सावन, महाशिवरात्रि जैसे पर्वों पर लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसलिए मंदिर तक आवागमन आसान होना बेहद जरूरी है।
बुढ़वल मोड़ से महादेवा मोड़ तक लगभग 45 मीटर का कॉरिडोर मौजूद है और हाईवे कस्बे के अंदर नहीं है। ऐसे में वर्तमान अलाइनमेंट पर ही एलिवेटेड रोड, सर्विस रोड और व्हीकल अंडरपास बनाया जा सकता है। जनवरी-फरवरी 2024 में बाईपास अलाइनमेंट पर हुई जमीन की खरीद-फरोख्त की जांच की भी मांग की। (संवाद)