{"_id":"6644613410c263f0580c10bf","slug":"sitapur-murder-case-big-revelation-by-ajit-fellow-teachers-ajit-had-already-hatchedconspiracy-for-murder-case-2024-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीतापुर हत्याकांड: अनुराग की संपत्ति और कामयाबी से जलन...बच्चों से भी थी घृणा; अजीत के साथी शिक्षकों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर हत्याकांड: अनुराग की संपत्ति और कामयाबी से जलन...बच्चों से भी थी घृणा; अजीत के साथी शिक्षकों का खुलासा
Wed, 15 May 2024 01:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 May 2024 01:24 PM IST
विज्ञापन
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सीतापुर जिले के पल्हापुर गांव में शुक्रवार रात को हुए नृशंस हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। जिस स्कूल में अजीत पढ़ाता था, उस स्कूल के अन्य शिक्षक और स्टाफ ने कई राज खोले हैं। दरअसल, रामपुर मथुरा इलाके के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) पत्नी प्रियंका सिंह (40) और मां सावित्री (62) के अलावा तीन बच्चे बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक (4) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से कुछ को गोली लगी थी, जबकि कुछ को हथौड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि अनुराग ने परिवार को मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी वारदात को बर्बरतापूर्ण हत्या की दिशा में मोड़ दिया है। अनुराग को दो गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई है।
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग के एक गोली दाहिनी कनपटी पर मारी गई। जो कि गले को चीरते हुए दूसरी तरफ निकल गई। वहीं दूसरी गोली बाएं तरफ से मारी गई जो कि दिमाग में जाकर फंस गई। सूत्रों की मानें तो अनुराग के दिमाग में फंसी गोली 315 बोर की है। जो अवैध असलहे से चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग के पोस्टमार्टम के दौरान हुए एक्सरे में गोली पाई गई। इस रिपोर्ट ने यह इशारा कर दिया है कि अनुराग की हत्या हुई है। इसके साथ ही उसकी मां सावित्री के सिर में पांच से छह चोटें आईं है। जो कि हथौड़े की होना बताई गई हैं। रिपोर्ट में यह भी निकल कर आया है कि अनुराग की दस वर्षीय बड़ी बेटी आस्वी को भी गोली मारी गई है। ऐसा माना जा रहा है जब वह लेटी थी। अथवा जब जमीन पर उसे गिराकर उसके गले में गोली मार दी गई है।
विज्ञापन
हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्य दो बच्चों अर्ना और आद्विक को सिर में चोट के निशान मिले। अर्ना की दाहिनी जांघ की हड्डी टूटी मिली थी। वहीं आद्विक के सिर में चोट लगने के साथ उसके बाईं जांघ की हड्डी टूटी मिली। वहीं अनुराग की पत्नी प्रियंका को सीने में गोली मारने के बाद हथौड़े से कूंच कर मौत के घाट उतारा गया है।