फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीतापुर हत्याकांड में नया खुलासा: वारदात से पहले अजीत की पत्नी के खाते से निकाली गई थी मोटी रकम, विभा पर भी शक

Wed, 15 May 2024 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 May 2024 08:40 AM IST
विज्ञापन
Sitapur murder case New reveal huge amount was withdrawn from account of Ajit wife Before incident
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के पल्हापुर सामूहिक हत्याकांड में अजीत के कबूलनामे के बाद अब उसकी पत्नी विभा पर भी पुलिस का संदेह गहराता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वारदात से पहले अजीत की पत्नी विभा के बैंक खाते से एक मोटी रकम निकली थी। 


पुलिस को आशंका है कि यह रकम हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाशों की दी गई होगी। सर्विलांस और दूसरे सबूतों के आधार पर वारदात वाली रात विभा की घटनास्थल पर मौजूदगी के संकेत मिले हैं। 
Sitapur murder case New reveal huge amount was withdrawn from account of Ajit wife Before incident
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अजीत सिंह के नाम पर दर्ज एक गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है। आशंका है कि घटना में उसी का प्रयोग किया गया था। 

 
Sitapur murder case New reveal huge amount was withdrawn from account of Ajit wife Before incident
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह एसपी चक्रेश मिश्र एसटीएफ के एएसपी व एसओजी टीम के साथ गांव पहुंचे। साथ में अजीत सिंह भी था। दूसरे दिन भी क्राइम सीन को दोहराया गया। एक टीम परिवार की गोड़ैचा स्थित प्रापर्टी तक गई। वहां बनी दुकानों की जानकारी जुटाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitapur murder case New reveal huge amount was withdrawn from account of Ajit wife Before incident
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अजीत की पत्नी विभा को लेकर एक पुलिस टीम उसके सहजनी, महमूदाबाद स्थित आवास पर भी गई, जहां उससे करीब 45 मिनट तक पूछताछ हुई। वहां मिले अहम दस्तावेज के साथ टीम विभा को लेकर महमूदाबाद कोतवाली आई। कोतवाली में दोपहर करीब एक बजे से देर रात तक अजीत और विभा से कड़ी पूछताछ होती रही।

 
विज्ञापन
Sitapur murder case New reveal huge amount was withdrawn from account of Ajit wife Before incident
सीतापुर में दर्दनाक वारदात - फोटो : अमर उजाला
1996 के भरत सिंह मर्डर केस को भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस 28 साल पहले हुए मर्डर केस को भी खंगाल रही है। अनुराग के पट्टीदार भरत सिंह की वर्ष 1996 में हत्या हुई थी। इस हत्या में अनुराग के पिता वीरेंद्र सिंह नामजद थे। वीरेंद्र सिंह सबूतों के अभाव में बच गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed