{"_id":"6642eff3ca9a4b8568056977","slug":"sitapur-murder-case-ajit-had-washed-blood-stained-clothes-after-murder-of-mother-brother-anurag-and-his-family-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीतापुर हत्याकांड: परिवार को मारने के बाद अजीत ने धो दिए थे खून से सने कपड़े, पुलिस को मिले चौंकाने वाले तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर हत्याकांड: परिवार को मारने के बाद अजीत ने धो दिए थे खून से सने कपड़े, पुलिस को मिले चौंकाने वाले तथ्य
Tue, 14 May 2024 11:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 May 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर में मां, भाई, उसकी पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने वाला आरोपी बड़ा भाई अजीत बेहद शातिर है। महमूदाबाद के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात अजीत ने छह लोगों की सुनियोजित ढंग से हत्या करने के बाद चालाकी से मनगढ़ंत कहानी बनाकर पूरा आरोप अपने भाई पर ही मढ़ दिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल ली है। अब अजीत से पूछताछ कर रही एसओजी को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं।
आरोपी अजित
- फोटो : अमर उजाला
पता चला है कि उसने हत्या के बाद खून से सने अपने कपड़े धोये थे। पुलिस से बचने के लिए उसने अपने कपड़े छिपा दिए थे। फॉरेंसिक टीम ने उसकी निशानदेही पर इन कपड़ों को बरामद कर लिया है। आईजी की क्राइम टीम ने भी उससे पूछताछ की है।
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45), उसकी पत्नी प्रियंका सिंह (40), मां सावित्री (62) की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं प्रियंका के तीन बच्चों अस्वी (12), अर्ना (8) व पुत्र आद्विक (4) को छत से फेंका गया था। पुलिस के पहुंचने पर अनुराग के बड़े भाई अजीत ने बताया था कि नशे की लत की वजह से भाई अनुराग ने मां सावित्री के साथ अपनी पत्नी प्रियंका व तीन बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
उसे भी मारने का प्रयास किया लेकिन उसने कमरा बंद कर खुद की जान बचा ली। हड़बड़ाहट में पुलिस भी शुरुआत में इन हत्याओं के लिए अनुराग को ही जिम्मेदार ठहरा रही थी। लखनऊ से डीजीपी प्रशांत कुमार के हस्तक्षेप के बाद आईजी तरुण गाबा खुद जांच करने पहुंचे। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी पुलिस की पूरी थ्योरी पलट दी।
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग के सिर में दो गोलियां मारे जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अनुराग के ताऊ आरपी सिंह, अजीत और उसकी पत्नी के साथ दो नौकरों समेत कई अन्य को हिरासत में लिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई सवालों के जवाब देने में अजीत फंस गया। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।