{"_id":"6645bccedd39d3ec460041b5","slug":"sitapur-murder-case-ajit-had-taken-a-loan-from-his-father-in-law-to-build-a-house-2024-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीतापुर हत्याकांड: अजीत ने ससुर से इस काम के लिए लिया था कर्ज, परिवार को मारने से एक माह पहले डेढ़ लाख लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर हत्याकांड: अजीत ने ससुर से इस काम के लिए लिया था कर्ज, परिवार को मारने से एक माह पहले डेढ़ लाख लौटाए
Thu, 16 May 2024 01:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 May 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर मथुरा के पल्हापुर हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। हत्याकांड के मास्टरमाइंड अजीत को लेकर चौंकाने वाला राज खुला है। जांच में सामने आया है कि अजीत ने अपने ससुर से कर्ज लिया था। उसमें से अजित ने करीब एक महीने पहले कुछ रुपये ससुर को लौटा दिए थे।
आरोपी अजित
- फोटो : अमर उजाला
अजीत ने ससुर से लिए था कर्ज
हत्या वाली रात अजीत ने नशीली दवाओं को घर के खाने में मिला दिया था लेकिन प्रियंका और उसके बच्चे लखनऊ स्थित घर से खाना खाकर आए थे। इसलिए उसका यह प्लान चौपट हो गया था। मां सावित्री भी खाना खा चुकी थी। सिर्फ अनुराग ने ही नींद की दवा मिली नशीली खिचड़ी खाई थी। अजीत चाहता था कि पूरे परिवार को नींद में ही मौत के घाट उतार दिया जाए।
हत्या वाली रात अजीत ने नशीली दवाओं को घर के खाने में मिला दिया था लेकिन प्रियंका और उसके बच्चे लखनऊ स्थित घर से खाना खाकर आए थे। इसलिए उसका यह प्लान चौपट हो गया था। मां सावित्री भी खाना खा चुकी थी। सिर्फ अनुराग ने ही नींद की दवा मिली नशीली खिचड़ी खाई थी। अजीत चाहता था कि पूरे परिवार को नींद में ही मौत के घाट उतार दिया जाए।
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब खुलासा हुआ है कि हत्याकांड के मास्टरमाइंड अजीत ने अपने ससुर अजय सिंह से महमूदाबाद स्थित अपना पर बनवाने के लिए पैसा उधार लिया था। यह पैसा उसने कोरोना काल में उधार लिया था। इस कर्जे को वह चुका नहीं पा रहा था। इस हत्याकांड से करीब एक माह पहले अजीत ने अपने ससुर को डेढ़ लाख रुपये लौटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी अजीत
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी विभा से उसकी इस वात को लेकर अनबन भी होती रहती थी। सूत्रों की मानें तो अनुराग और उसकी पत्नी प्रियंका अजीत की कोई मदद नहीं कर रहे थे। मां सावित्री का रुझान भी अनुराग की तरफ था। वहीं, पिता के केसीसी के 35 लाख के कर्ज को अजीत प्रापर्टी बेचकर अदा करना चाहता था। अनुराग व अन्य परिजन इसके खिलाफ थे।
विज्ञापन
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात 3 बजे रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में अजीत ने अपने भाई अनुराग, उसकी पत्नी प्रियंका व उसके तीन बच्चों के साथ मां सावित्री की नृशंस हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस को फोन कर भाई अनुराग पर ही इस हत्याकांड को अंजाम देकर आत्महत्या कर लेने की सूचना दी थी।