सिपाही भर्ती अक्तूबर- 2018 का अंतिम चयन परिणाम फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। पहले चरण में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और दौड़ की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों की दौड़ अगले एक दो दिनों में पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
इसके लिए 49,568 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था। इसमें करीब 22 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। दिसंबर में लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए अभिलेखों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मंगलवार को यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई। इस भर्ती में नागरिक पुलिस के 31360 और पीएसी के 18208 पद शामिल थे।
प्रशिक्षण के लिए करना होगा लंबा इंतजार
अंतिम चयन परिणाम भले ही अगले महीने घोषित हो, पर नए रंगरूटों को ज्वॉइनिंग और प्रशिक्षण के लिए लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि पिछली भर्ती का ही प्रशिक्षण अभी पूरा नहीं हो सका है। अभी 24 जून तक 18000 पीएसी जवानों का प्रशिक्षण चलेगा।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद न्यायालय के आदेश पर घोषित हुए 2013 के परिणाम वाले 3000 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। ऐसे में फरवरी में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए जुलाई से पहले मौका मिलना मुश्किल लग रहा है।