{"_id":"5be133edbdec22697a0f450f","slug":"shopping-on-dhanteras-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में धनतेरस पर 2100 करोड़ की शॉपिंग, आंकड़ों में देखें कारोबार का गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में धनतेरस पर 2100 करोड़ की शॉपिंग, आंकड़ों में देखें कारोबार का गणित
Tue, 06 Nov 2018 11:55 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर जमकर सोना बिका
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर सोमवार को लखनऊ के बाजारों में जमकर धन बरसा। लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। करीब 2100 करोड़ रुपये के कारोबार से फेस्टिव सीजन में अच्छी कमाई की उम्मीद लगाए व्यापारी भी चहक उठे।
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी
- फोटो : amar ujala
ग्राहकों की भीड़ से अमीनाबाद, चौक, हजरतगंज, यहियागंज, आलमबाग, भूतनाथ, पत्रकारपुरम के बाजार और शोरूम देर रात तक गुलजार रहे। इस धनतेरस पर 3.40 करोड़ की रेंज रोवर कार घर पहुंची। वहीं, 500 किलो सोने एवं 2200 किग्रा चांदी के अनब्रांडेड गहने, गणेश-लक्ष्मी, सिक्के आदि बिके। ग्राहकों ने 100 किलो सोने के ब्रांडेड गहने भी खरीदे।
धनतेरस पर जमकर सोना बिका
- फोटो : amar ujala
कारोबारी देवेंद्र गुप्ता के मुताबिक इस धनतेरस पर पहले स्थान पर ऑटोमोबाइल्स का कारोबार रहा। व्यापारी आदीश कुमार जैन का कहना कि दूसरे नंबर पर सराफा कारोबार रहा। जानकारी अनुसार धनतेरस पर छोटी-बड़ी मिलाकर 3500 कारें और 9000 से अधिक दोपहिया वाहनों की डिलीवरी हुई। चौक सराफा एसोसिएशन के संरक्षक कैलाश चंद जैन के मुताबिक देर रात तक 110 किलो सोने एवं 450 किलो चांदी के अनब्रांडेड गहने बिक चुके थे। इस धनतेरस पर पिछले साल से अच्छा कारोबार हुआ। चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी, मंदिर, पूजा के बर्तन खरीदने वालों का भी तांता लगा रहा। बर्तनों की दुकानें भी रात 12 बजे तक गुलजार रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खूब बिके वाहन
- फोटो : amar ujala
4,928 वाहनों का पंजीयन
आरटीओ अशोक कुमार सिंह के मुताबिक धनतेरस पर बिके वाहनों का सही आंकड़ा दो दिन बाद मिलेगा। हालांकि सोमवार शाम तक शहर के डीलरों ने 4,928 वाहनों का पंजीयन किया, जिनका टैक्स परिवहन विभाग के खजाने में पहुंचा। इसमें 2113 दोपहिया वाहन एवं 815 कारें थीं।

डेमो
- फोटो : डेमो
खूब बिके एलईडी, वॉशिंग मशीन
नाका के कारोबारी सतपाल ‘मीत’ ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स में सर्वाधिक एलईडी एवं वॉशिंग मशीन की बिक्री हुई। इसके बाद फ्रिज सहित अन्य उपकरण मांग में रहे। धनतेरस पर अनुमानित 300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।