बहराइच में एक रुपये के डिस्पोजल के लिए दुकानदार को इतना गुस्सा आया कि उसने खौलती चाय ग्राहक पर उड़ेल दी। पुलिस ने झुलसे युवक का अस्पताल में इलाज कराया है जबकि आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार लिया है।
2 of 4
bahraich news
- फोटो : amar ujala
बहराइच शहर निवासी ध्रुव कुमार भास्कर (19) पुत्र प्रमोद भास्कर किसान पीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसका कोई रिश्तेदार जिला अस्पताल में भर्ती है। ध्रुव कुमार मरीज के लिए चाय लेने मंगलवार रात अस्पताल के बाहर आया। दुकानदार ने चाय पैक कर दिया और ध्रुव को थमा दिया। ध्रुव ने चाय पीने के लिए एक डिस्पोजल ग्लास मांगा, जिसके लिए दुकानदार ने एक रुपये मांगे।
3 of 4
bahraich news
- फोटो : amar ujala
ध्रुव ने ये कहते हुए एक रुपया देने से मना कर दिया कि चाय लेने पर तो डिस्पोजल फ्री में मिलता है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। कोई कुछ समझ पाता, इतने में दुकानदार ने खौलती चाय की केतली ध्रुव के ऊपर उड़ेल दी।
4 of 4
bahraich news
- फोटो : amar ujala
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ध्रुव जोर से चिल्लाने लगा। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान भूपेश उर्फ विक्की (21) निवासी कानूनगोपुरा मोहल्ला बहराइच के रूप में हुई है।