फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड की पसंद बना उत्तर प्रदेश

Tue, 15 Nov 2016 02:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Nov 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
shooting of bollywood and hollywood movies in uttar pradesh.

फिल्म निर्माण से सम्बंधित अपनी नीतियों के कारण अब उत्तर प्रदेश बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड के लिए भी फिल्म शूटिंग की पसंदीदा जगह बन चुका है। कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है तो कई के प्रपोजल राज्य फिल्म विकास परिषद आ चुके हैं।

shooting of bollywood and hollywood movies in uttar pradesh.

अगर हॉल ही के प्रोजेक्ट की बात करें तो आगरा में अली फैजल व जुड़ी डेंच की मुख्य भूमिका वाली 'विक्टोरिया एंड अब्दुल्ला' की शूटिंग शनिवार-रविवार को शुरू हो चुकी है। डायरेक्टर महेश मांजरेकर व अमेरिकी अभिनेत्री देविका बइसे की फिल्म 'रानी लक्ष्मीबाई' भी कतार में है।

shooting of bollywood and hollywood movies in uttar pradesh.

इसके अलावा डकैत सुल्ताना पर बेस्ड एक फिल्म की शूटिंग यूपी में होनी है। जबकि आस्ट्रेलियन फिल्म मेकर क्रिस्टोफर सिमन यहां एक पीरियड फिल्म शुरू करने की तैयारी में हैं, जिसके लिए कानपुर व लखनऊ की लोकेशन फाइनल कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shooting of bollywood and hollywood movies in uttar pradesh.

यूपी फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी का कहना है कि यूके के शिराली ले मर्सियर व एमिला विलियम और कनाडा के माही कौर ने भी यूपी में फिल्म शूट करने के लिए रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
shooting of bollywood and hollywood movies in uttar pradesh.

इसके अलावा अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो ये लिस्‍ट और भी लंबी हो जाती है। अभी हाल ही में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रदेश में बैक-टू-बैक 'जॉली एलएलबी टू' की शूटिंग लखनऊ में व 'ट्वायलेट: एक प्रेमकथा की शूटिंग' आगरा में की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed