शाहरुख खान की नई फिल्म रईस के एक सीन को आपत्तिजनक बताते हुए शिया समुदाय ने इसका विरोध करने का फैसला किया है। समुदाय का आरोप है कि इसके जरिए धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाया गया है। शिया समुदाय के उलमा ने फिल्म से इस दृश्य को फौरन हटाने की मांग करते हुए कहा है कि अगर यह सीन नहीं हटाया गया तो पूरे देश में शिया समुदाय इस फिल्म का सख्त विरोध करेंगे। साथ ही फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।
शाहरुख की ‘रईस’ के इस सीन पर भड़के शिया, दे डाली चेतावनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन