फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: यादों में शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक, 'सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला...'

Wed, 25 Nov 2020 08:17 AM IST
शाहरुख खान अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Nov 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Shia cleric Maulana Dr. Kalbe Sadiq passed away Maulana Kalbe Sadiq in memories
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक से मुलाकात (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कुछ ऐसा ही है शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का दुनिया से रुखसत होना। उनकी मृत्यु बस एक इंसान का इंतकाल भर नहीं है बल्कि कई उन परंपराओं पर भी संकट छा जाना है जिनके वह बड़े पैरोकार थे। कारण, कोई दूसरा कल्बे सादिक लखनऊ में पैदा होना काफी मुश्किल जो दिखाई दे रहा है। 

 
Shia cleric Maulana Dr. Kalbe Sadiq passed away Maulana Kalbe Sadiq in memories
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक - फोटो : अमर उजाला
जो धर्मगुरु तो एक तबके का हो लेकिन सामाजिक सरोकारों व जिम्मेदारियों पर उसकी महारथ सभी को लुभाती हो। किसी को उसमें अपने लिए विरोध दिखता ही न हो। यूं तो दुनिया में आने वाले हर शख्स को एक दिन जाना होता है लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिनका किसी वक्त भी जाना रुला देता है। यही लगता है कि अभी कुछ दिन और रुक जाते तो ठीक था। 
 
Shia cleric Maulana Dr. Kalbe Sadiq passed away Maulana Kalbe Sadiq in memories
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ऐसे ही थे मौलाना डॉ. कल्बे सादिक। नाम के मुताबिक ही आलीशान शख्सियत। नफासत व नजाकत के इस नवाबी शहर में जब भी कोई संकट आया तो सभी की निगाहें उनकी तरफ  गई कि सादिक साहब जरूर कुछ न कुछ हल निकालेंगे। उन्होंने निकाला भी। वह चाहे शिया-सुन्नी विवाद का मामला हो या हिंदू-मुसलमानों का। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shia cleric Maulana Dr. Kalbe Sadiq passed away Maulana Kalbe Sadiq in memories
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक से मुलाकात (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
क्या भूलें क्या याद करें 
संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक राय। असहमति के स्वर भी बुलंद करने में पीछे नहीं पर सलीके के साथ और संविधान के दायरे में। संवाद की बात हो तो किसी मंच को साझा करने से गुरेज नहीं। दुनिया के इस्लामी मुल्कों में ही एक विद्वान के नाते सम्मान नहीं बल्कि इंग्लैंड व अमेरिका जैसे देशों में उन्हें सुनने वालों की भीड़ जो इस्लामी देश नहीं है, उनकी शख्सियत का कद बताने को पर्याप्त है। 
 
विज्ञापन
Shia cleric Maulana Dr. Kalbe Sadiq passed away Maulana Kalbe Sadiq in memories
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जिनकी पहचान इस्लाम के बड़े चेहरे के रूप में हो, उसके मेहमानों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक केसी सुदर्शन और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता भी रहे हों तो उस शख्सियत की गहराई समझी जा सकती है। एक नहीं अनेक प्रसंग हैं, जब उन्होंने विदेशों में भारत की तारीफ  की। मामला चाहे पाकिस्तान से हो या चीन से। मौलाना हमेशा मुल्क के अव्वल नंबर के पैरोकार बनकर सामने आए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed